दुनिया

केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस ने भारत को बताया एक बड़ा बाजार, शुरु की भारतीय शहरों के लिए न्यू प्रिमियम कंफर्ट क्लास

KLM Royal Dutch Airlines: केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस ने कई भारतीय शहरों के अलावा एम्स्टर्डम के बीच अपनी उड़ानों में यात्रियों के लिए एक नई सेवा न्यू प्रिमियम कंफर्ट क्लास की शुरूआत की है. बता दें कि एयरलाइंस की यह नई प्रीमियम कम्फर्ट क्लास बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई से एम्स्टर्डम और केएलएम के वैश्विक नेटवर्क के कई गंतव्यों के बीच उड़ानों के लिए उपलब्ध रहेगी. एयरलाइन एयर फ़्रांस-केएलएम समूह का हिस्सा है.

भारत बड़ा बाजार

केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक बड़ा बाजार है. क्योंकि केएलएम ने 2022 में भारतीय मार्गों पर दस लाख यात्री यातायात दर्ज किया. बता दे कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और दुनिया के सबसे तेज़ी से उभरते विमानन बाजारों में से एक है. मौजूदा समय में यह एयरलाइन चार बड़े भारतीय शहरों – दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई को जोड़ने वाली साप्ताह में 46 उड़ानों का संचालन करती है. वहीं इस कंपनी का इंडिगो के साथ 30 से अधिक शहरों के लिए एक कोड शेयर समझौता भी है.

भारतीय रूट पर सीटों में बढ़ोतरी

भारत के यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समूह ने 2022 की तुलना में भारतीय मार्गों पर अपनी सीटो में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. ‘प्रीमियम कम्फर्ट क्लास’ बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई से एम्स्टर्डम और केएलएम के वैश्विक नेटवर्क के कई गंतव्यों के बीच उड़ानों के लिए उपलब्ध होगा.” भारतीय उपमहाद्वीप में एयर फ्रांस-केएलएम के महाप्रबंधक क्लॉड सर्रे ने कहा कि विकास वैश्विक नेटवर्क वाहक के रूप में केएलएम की स्थिति को मजबूत करता है जो ऑनबोर्ड उत्पादों की एक आकर्षक और विविध श्रेणी की पेशकश करता है.

इसे भी पढ़ें: QUAD को प्रतिस्पर्धी नहीं पार्टनर के रूप में देखा जाना चाहिए: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो

ईंधन की खपत पर ध्यान

केएलएम समूह अपने नए बेड़े के साथ ईंधन की खपत को कम करना चाहता है. इसके लिए कंपनी द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं. 2022 में, KLM एयरलाइन ने सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के 1 प्रतिशत ईधन के साथ विमानों का संचालन किया और इसका लक्ष्य 2030 में इस ईधन की मात्रा को 10 प्रतिशत और 2050 मतक 63 प्रतिशत तक बढ़ाना है. एयर फ्रांस-केएलएम अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन में प्रमुख स्थान रखता है. समूह देश विदेश में 300 से अधिक गंतव्यों के लिए उड़ानें प्रदान करता है, जो एयर फ्रांस, केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस और ट्रांसविया द्वारा कवर किया जाता है.

Rohit Rai

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

4 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

4 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

5 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

6 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

6 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

6 hours ago