देश

बृजभूषण पर भारी पड़ेंगे पहलवान! बहुगुणा-पचौरी के आड़े आएगी उम्र, भाजपा काट सकती है दिग्गज नेताओं के टिकट

BJP Candidate List Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कल भाजपा ने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी. इसमें यूपी से 51 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. हालांकि इस सूची में कैसरगंज सीट का नाम नहीं है. भाजपा ने अभी तक बृजभूषण शरण सिंह की सीट को लेकर कोई फैसला नहीं किया है. हालांकि भाजपा वे पिछले साल से बड़ी मुसीबत बने हुए हैं. उनके खिलाफ महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे.

पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा की अगली सूची में बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कट सकता है. बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष थे. उनके हटने पर संजय सिंह निर्वाचित होकर अध्यक्ष बने थे उन्हें बाद में निलंबित कर दिया गया था. ऐसे में बृजभूषण का टिकट कटना बड़ा झटका है. बृजभूषण शरण सिंह 6 बार सांसद रह चुके हैं. इसमें 5 बार भाजपा से और 1 बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल कर चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः झमाझम बारिश और सर्द हवाओं से दिल्ली का मौसम हुआ सुहावना, हरिद्वार समेत देश के कई इलाकों में ओलावृष्टि

कई दिग्गजों के टिकट काट सकती है भाजपा

इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है. उन्हें बाबरी मस्जिद मामले में भी अरेस्ट किया गया था. बृजभूषण के खिलाफ 38 आपराधिक मामले दर्ज है. ये सभी मामले उनके खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत दर्ज किए गए. जानकारी के अनुसार इस बार भाजपा कई दिग्गजों के टिकट काट सकती है. सांसद रीता बहुगुणा से लेकर सत्यदेव पचौरी तक के नाम शामिल है.

ये भी पढ़ेंः Today Horoscope: मकर राशि वालों को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल और खास उपाय

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

10 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

19 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

30 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

32 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago