देश

झमाझम बारिश और सर्द हवाओं से दिल्ली का मौसम हुआ सुहावना, हरिद्वार समेत देश के कई इलाकों में ओलावृष्टि

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह झमाझम बारिश हुई. बारिश के साथ ही तेज हवा भी चल रही थी. ऐसे में यहां का मौसम सुहावना रहा. बता दें कि कल से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल मंडरा रहे थे. वहीं सर्द हवाएं भी चल रही थी. शनिवार सुबह भी मौसम में अचानक बदलाव के चलते ग्रेटर कैलाश, इंडिया गेट, आरके पुरम और जनपथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में सुबह तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई. वहीं आज सुबह दिल्ली के मंडी हाउस, आरके पुरम, इंद्रप्रस्थ, कर्तव्य पथ और मध्य दिल्ली सहित क्षेत्रों में ताजा बारिश देखी गई.

IMD  ने की थी यह भविष्यवाणी

कल शनिवार को, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी. आईएमडी ने एक्स पर पोस्ट किया, “कल, 02 मार्च 2024 को 0830 बजे आईएसटी से 2030 बजे आईएसटी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में गंभीर मौसम देखा गया.” इस चक्रवाती परिसंचरण से निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर पश्चिमी अरब सागर तक ट्रफ रेखा चलती है. इसमें आगे कहा गया है कि अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत तक उच्च नमी की आपूर्ति हो रही है और 3 मार्च तक जारी रहने की संभावना है.

जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम

आईएमडी के अनुसार, शनिवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. इसके अलावा, मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.

इसे भी पढ़ें: आखिरकार NDA में शामिल हुई रालोद, अमित शाह और नड्डा से मिले जयंत चौधरी, बोले- अबकी बार 400 पार

दिल्ली के अलावा सीतापुर शहर के कई हिस्सों में हवा के साथ हल्की बारिश हुई. उत्तराखंड के हरिद्वार के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. वहीं हिमाचल के शिमला के मंढोल गांव में भारी बर्फबारी के बाद पूरे क्षेत्र में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई. मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई ईलाकों में बारिश और ओलावृष्चि का आशंका व्यक्त की है.

Rohit Rai

Recent Posts

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

1 minute ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

27 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

40 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago