देश

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रही बीजेपी, पीएम मोदी ने बंटवारे के दौरान मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

15 अगस्त 1947 को मिली आजादी से एक दिन पहले हुए भारत के विभाजन और उस त्रासदी में मारे गए एवं पीड़ित लाखों लोगों की याद में भाजपा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मना रही है.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वाथ्य मंत्री जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा नेताओं ने इतिहास के सबसे क्रूर प्रकरण के दौरान अमानवीय पीड़ाओं का सामना करने वाले, जीवन खो देने वाले और बेघर हो जाने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हम उन अनगिनत लोगों को याद करते हैं जो विभाजन की भयावहता से प्रभावित हुए और उन्हें बहुत तकलीफ हुई. यह उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जो मानवीय लचीलेपन की शक्ति को दर्शाता है. विभाजन से प्रभावित बहुत से लोगों ने अपने जीवन को फिर से संवारा और अपार सफलता प्राप्त की. आज, हम अपने देश में एकता और भाईचारे के बंधनों की हमेशा रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराते हैं.”

अमित शाह ने क्या कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर उन लाखों लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने इतिहास के सबसे क्रूर प्रकरण के दौरान अमानवीय पीड़ाओं का सामना किया, जीवन खो दिया और बेघर हो गए. अपने इतिहास को स्मृति में बसा कर, उससे सीख लेकर ही एक राष्ट्र अपने मजबूत भविष्य का निर्माण कर सकता है और एक शक्ति के रूप में उभर सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से इस दिवस को मनाने की परंपरा राष्ट्रनिर्माण की ओर उठाया गया मजबूत कदम है.”

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वाथ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा,”आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ 1947 के उस क्रूर घटना का स्मरण कराता है, जब संसार को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘सर्वे भवंतु सुखिन’ का संदेश देने वाले हमारे महान राष्ट्र को राजनीतिक स्वार्थ के लिए बांट दिया गया था. इस दौरान लोगों ने अत्यंत अमानवीय यातनाएं सही, पलायन के निर्दय कष्ट उठाए, अपने परिश्रम से कण-कण जोड़कर बनाए घर-द्वार, संपत्ति से वंचित हो गए, असंख्य लोगों ने जीवन खो दिया. मैं आज उन सभी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने का निर्णय हमें उन समस्त काले अध्याय व घटनाओं का स्मरण कराता है. यह हमारे महान राष्ट्र को अखंड, शक्तिशाली व महान होने की दिशा में अग्रसर करेगा.”

यह भी पढ़ें- क्या 26 जनवरी और 15 अगस्त पर अलग -अलग तरीके से फहराया जाता है झंडा? जानें क्या है अंतर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक नए, एकजुट और सशक्त भारत की बात करते हुए एक्स पर कहा, “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जो देश के विभाजन से पैदा हुई परिस्थितियों में हिंसा और नफरत के शिकार हो गये. आज वर्षों बाद भी उसकी पीड़ा देश में महसूस की जाती है. विभाजन की उस विभीषिका को याद करके हम सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए, एकजुट और सशक्त भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं, जिससे फिर कभी इस देश को ऐसे कठिन दौर से न गुज़ारना पड़े.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

23 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

39 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

46 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

48 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

51 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

55 minutes ago