देश

13 सितंबर को होगी BJP CEC की बैठक! चुनावी राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर लगेगी मुहर

MP Election 2023: आने वाले राज्य चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श करने के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को बैठक होने की संभावना है. सीईसी ने पिछले महीने बैठक की थी और मध्य प्रदेश की 39 सीटों और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी. सीईसी, जिसके सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं, मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर सकते हैं.

परंपरा से हटकर काम कर रही है भाजपा!

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किया जा सकता है. बता दें कि अपनी परंपरा से हटकर, भाजपा ने इस बार चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से बहुत पहले ही अपने विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम घोषित करना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जो 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले राज्य चुनाव का आखिरी दौर है.

यह भी पढ़ें: ADR Report: लोकतंत्र के मंदिर में बैठे 40 फीसदी सांसद दागी? ADR रिपोर्ट में खुलासा

बैठक में शिवराज भी ले सकते हैं हिस्सा

सूत्रों के मुताबिक, 13 सितंबर को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा फिर दिल्ली जाएंगे. इसमें दूसरी सूची के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग जाएगी. दरअसल, भाजपा हारी सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का एलान करना चाहती है. ताकि प्रत्याशियों को प्रचार प्रसार करने का पर्याप्त समय मिल सके. बैठक में और भी कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

14 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago