भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज.
BJP-Congress Central Election Committee meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के लिए आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एक-दो दिन में भाजपा की दूसरी सूची आ सकती है. इससे पहले पार्टी ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. पहली सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान जैसे दिग्गजों के नाम शामिल थे.
वहीं 8 मार्च को कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे. वहीं टीएमसी ने भी रविवार को 42 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था.
भाजपा की मीटिंग के बीच कांग्रेस की भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सोमवार शाम को दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में होगी. पार्टी सूत्रों की मानें तो बैठक शाम 6 बजे बुलाई गई है. इसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे. बैठक में सोनिया और राहुल गांधी के भी शामिल होने की उम्मीद है. सूत्रों की मानें तो बैठक में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना समेत कई राज्यों की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं.
बता दें कि कांग्रेस ने 8 मार्च को 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें 16 केरल से, 7 कर्नाटक से, 6 छत्तीसगढ के उम्मीदवार शामिल थे. 7 मार्च को हुई पहली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इन 39 उम्मीदवारों में से 15 सामान्य वर्ग से हैं और 24 एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…