राम मंदिर-फोटो सोशल मीडिया
Ramlala Darshan : रामलला के दर्शन के लिए आज स्पीकर ओम बिरला अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे हैं. तो दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन किए. इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंज रहा था.
बता दें कि स्पीकर ओम बिरला की आज वैवाहिक वर्षगांठ है. इस खास मौके पर वह पत्नी डॉक्टर अमिता बिरला के साथ दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर हैं. सोमवार सुबह 9.30 बजे माहेश्वरी समाज भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी वह शामिल होंगे. तो वहीं शाम 4.30 बजे श्री राम मंदिर में पत्नी के साथ रामलला के दर्शन करेंगे. शाम 5.30 बजे सरयू नदी के तट पर महाआरती में हिस्सा लेंगे. तो वहीं मंगलवार सुबह 9.30 फिर से रामलला के दर्शन करेंगे और सुबह 10.30 बजे हनुमान गढ़ी के दर्शन करने के बाद आश्रम भ्रमण करेंगे और फिर दोपहर 1.45 बजे हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
बता दें कि राजस्थान की कैबिनट रामलला (Ramlalla) के दर्शन के लिए सोमवार की सुबह अयोध्या (Ayodhya) के लिए रवाना हुए थे. सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) के साथ मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर (Rajyavardhan Singh Rathore) और भाजपा के कई पदाधिकारी भी मंदिर पहुंचे हैं. मालूम हो कि इसी साल 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद लगातार भक्त राम मंदिर पहुंच रहे हैं तो वहीं भाजपा शासित राज्यों की कैबिनेट के लिए अयोध्या आने का प्रोग्राम पहले से ही तय कर दिया गया था. इसी क्रम में आज राजस्थान के सीएम अयोध्या पहुंच रहे हैं. इससे पहले महाराष्ट्र, गोवा, असम, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के सीएम अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन कर चुके हैं.
रामलला के दर्शन करने आ रहे मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, ”इस देश की श्रद्धा, हमारे धर्म के रक्ष और देश की जनता के कारण रामलला का स्थान 550 साल बाद स्थापित हुआ है. सब वहां दर्शन के लिए जा रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि, यह हमारा सौभाग्य है कि हमें दर्शन करने का अवसर मिला है. उनसे प्रार्थना करेंगे और आशीर्वाद लेंगे कि राजस्थान की एक-एक जनता को हम सक्षम बनाएं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, राजस्थान का विकास शानदार तरीके से हो. पूरे देश का विकास हो 2047 भारत विकसित राष्ट्र बन जाए. बता दें कि राजस्थान कैबिनेट की फ्लाइट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी ‘रघुपति राघव राम’ भजन गाते हुए भी नजर आ रहे हैं.
अयोध्या महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा महेश्वरी समाज के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. महेश्वरी समाज का 100 करोड़ में धर्मशाला बनेगा. उसके भूमि पूजन में राजस्थान के सीएम शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला भी शामिल होंगे. शाम को 4 बजे सीएम की वापसी होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…