सुधांशु त्रिवेदी और अन्य प्रवक्ता
Political Parties Top 50 Spokesperson: ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ने एक बार फिर देश के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रवक्ताओं की लिस्ट तैयार की है। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ‘द पार्क’ होटल में 01 अक्टूबर 2023 को आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए पार्टी प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया। यह इस कार्यक्रम का दूसरा एडिशन था।
इस लिस्ट में टॉप 10 में पांच भारतीय जनता पार्टी के व पांच अन्य पार्टियों के प्रवक्ताओं ने अपनी जगह बनाई है। लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने अपनी जगह बनाई है। वहीं, बीजेपी के गौरव भाटिया, डॉ. संबित पात्रा, सैयद जफर इस्लाम और शाजिया इल्मी के नाम भी इस लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हैं।
बीजेपी के प्रवक्ताओं के अलावा इस लिस्ट में जिन अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रवक्ताओं का टॉप-10 में नाम है, उनमें कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और संजय सिंह शामिल हैं। बता दें कि एक्सचेंज4मीडिया के एडिटोरियल बोर्ड द्वारा लंबी स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद विजेताओं का चयन किया गया। तर्क की गुणवत्ता, प्रस्तुति शैली और विश्वसनीयता जैसे मापदंडों के आधार पर यह चयन प्रक्रिया पूरी की गई।
देश के टॉप 50 पार्टी प्रवक्ताओं की लिस्ट तैयार करने के लिए तमाम चरणों में प्रक्रिया पूरी की गई। सबसे पहले एडिटोरियल बोर्ड से मंजूरी ली गई। फिर तमाम विश्वसनीय स्रोतों से इससे संबंधित आंकड़े एकत्रित किए गए और उन्हें फिर एडिटोरियल बोर्ड के सामने रखा गया। इसके बाद स्टेकहोल्डर्स से भी राय मशविरा किया गया। फिर इस लिस्ट को अंतिम रूप देने का काम किया गया। पुरस्कार वितरण से पहले परिचर्चाओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें देश में राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ तमाम ऐसे विषयों को शामिल किया गया था, जो कि राजनीतिक प्रवक्ता अक्सर सार्वजनिक क्षेत्र में अपने काम के दौरान देखते और व्यवहार में लाते हैं।
इस कार्यक्रम के बारे में ‘BWबिजनेसवर्ल्ड’ के चेयरमैन और एडिटर-इन चीफ व ‘एक्सचेंज4मीडिया’ के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा का कहना था, ’50 पार्टी प्रवक्ताओं की ये महज एक लिस्ट नहीं है, बल्कि आज हमने उन लोगों को सम्मानित किया है, जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से हमें लोकतंत्र को व्यापक रूप से समझाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। इन प्रवक्ताओं के शब्द राजनीतिक गलियारों में, सत्ता के दरबारों में, नीतियों और लोगों की विचारधाराओं को प्रभावित करते हैं।’
विजेताओं की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-
— भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…