देश

UP CM in Sitapur: नैमिषारण्य से जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस और हेलीकाप्टर सेवा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

जितेंद्र सैनी

UP CM in Sitapur: रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीर्थनगरी नैमिषारण्य पहुंचे और जनसभा को सम्बोधित करते हुए विकास की प्रतिबद्धता को दोहराया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि, जल्द ही नैमिष से लखनऊ के लिए आपको इलेक्ट्रिक बस की सेवा मिलेगी. इसके प्रयास लिए जा रहे हैं, ताकि आपको लखनऊ से नैमिषारण्य की कनेक्टिविटी सामान्य बस व टैक्सी से जाना न पड़े. कुछ दिनों के बाद हम नैमिषारण्य को हेलिकॉप्टर की सेवा से जोड़ने वाले हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नैमिष तीर्थ के वेदव्यास धाम आश्रम मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित किया. रविवार को सुबह करीब दस बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से नैमिष पहुंचे और सबसे पहले चक्रतीर्थ पहुंच कर तीर्थ का पूजन किया. पुजारी राजनरायण पांडेय और रमेश चंद्र द्विवेदी ने तीर्थ का पूजन कराया, इसके पश्चात उन्होंने नैमिष के साधु संतों और पुजारियों से संवाद किया. संवाद करने के बाद वह ललिता देवी मंदिर पहुंचे जहां पुजारी लाल बिहारी शास्त्री अटल बिहारी शास्त्री द्वारा माता का पूजन-अर्चन कराया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चक्रतीर्थ और ललिता देवी मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया. इसके बाद उनका काफिला वेदव्यास धाम आश्रम मैदान पर आयोजित जनसभा में पहुंचा जहां उन्होंने नैमिष तीर्थ और जनपद के विकास के लिए 550 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

ये भी पढ़ें- नवरात्रि में वीआईपी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान करेगी सपा

पर्यटक के प्रति रखें अच्छा व्यवहार

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी श्रद्धालु या पर्यटक प्रदेश आता है, हमारा उसके प्रति बहुत अच्छा व्यवहार होना चाहिए. अच्छा व्यवहार होगा तो श्रद्धालु या पर्यटक तीर्थ के बारे में अच्छी धारणा बनाकर जाता है, अन्य लोगों से यहां की तारीफ करता है. उन्होंने कहा कि  पवित्र व पौणारिक तीर्थ नैमिषारण्य में गांधी जयंती के एक दिन पूर्व ‘स्वच्छता ही सेवा’ के माध्यम से पूज्य बापू को स्वच्छांजलि देने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है. इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सांसद राजेश वर्मा, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, राज्य मंत्री सुरेश राही, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह, विधायक रामकृष्ण भार्गव, शशांक त्रिवेदी, आशा मौर्य  समेत कई पूर्व विधायक एवं बीजेपी के पदाधिकारीगण विशेष रूप से मौजूद रहे.

संतों के संग किया संवाद

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने तीर्थ पूजन करने के पश्चात संतों के साथ संवाद किया और नैमिष विकास पर उनकी राय जानी. मुख्यमंत्री ने सभी संतों और पुरोहितों से अपने-अपने आश्रमों और मंदिरों में प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की. उन्होंने कहा कि तीर्थ को साफ और स्वच्छ बनाना हमारी और आपकी जिम्मेदारी है.  इस मौके पर हनुमान गढ़ी महंत बजरंग दास, 1008 पवन दास, कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री, महंत संतोष दास, नारायण दास, रामानुज कुमारी माता, पराशरम भैयाजी बालाजी मंदिर, कथाव्यास शैलेंद्र शास्त्री, धर्मेंद्र शास्त्री, मनमोहन दास, आदि संत पुरोहित मौजूद रहे.

हमेशा की गई यहां की उपेक्षा

मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, 88 हजार ऋषियों को 18 पुराणों की कथा सुनाकर भारत की वेदों की परंपरा को आगे बढ़ाया गया था. यहां पर जहां-तहां बिखरे तीर्थ पौराणिक महत्व के प्रतीक हैं, लेकिन उपेक्षा के कारण यहां का विकास ही नहीं हुआ. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, आज डबल इंजन की सरकार नैमिष तीर्थ के विकास को एक अभियान के रूप में आगे बढ़ा रही है. मैं इस अवसर पर इस तीर्थ को नमन करता हूं. इसी के साथ सभी को नैमिष तीर्थ को साफ-सुथरा रखने की अपील की और कहा कि, आज नैमिष तीर्थ चमक रहा है.

समाप्ति की ओर जा रही है बीमारियां

मुख्यमंत्री योगी ने कहा जनसभा को सम्बोधित करते हुए सफाई का महत्व बताया और कहा कि, जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को जनांदोलन बनाया है तबसे मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू और कालाजार सभी बीमारियां समाप्ति की ओर जा रही हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, हर गरीब के लिए 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का कवर एक वरदान है. सीतापुर में पीएम आवास योजना के तहत 2,34,800 से अधिक परिवारों को आवास मिला है. उन्होंने बिना नाम लिए पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि, आजादी के पहले दशक में मकान मिलना चाहिए था लेकिन तब नहीं दिया गया.

कई गुना बढ़ेगी आमदनी

मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर जनता के सम्बोधित करते हुए कहा कि, डबल इंजन की सरकार लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करेगी, कोई नहीं उजड़ेगा. पहले की तुलना में सबकी आमदनी कई गुना बढ़ जाएगी. इसी के साथ इस मौके पर कहा कि, स्वच्छांजलि कार्यक्रम के तहत पूज्य बापू की जयंती पर हम सबका दायित्व है कि हम प्रतिदिन एक घंटा स्वच्छता के लिए दें.

सरकार देगी न्यूनतम वेतन की गारंटी

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, सफाईकर्मियों को सम्मान मिलना चाहिए. सरकार सफाई कर्मचारी को न्यूनतम वेतन की गारंटी देगी. इसके लिए हमने एक कमेटी गठित कर दी है जो इस काम को देखेगी और इसकी रिपोर्ट पर काम होगा. उन्होंने आगे कहा कि, जनसुविधाओं के विकास के लिए चौड़ी सड़कें, अच्छ होटल और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इस मौके पर उन्होंने 88 हजार ऋषियों की प्रतिकृति भी स्थापित करने की बात कही और इस ओर प्रयास करने को कहा. साथ ही गोमती नदी को स्वच्छ रखने की अपील भी सभी से की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

9 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

18 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

33 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

44 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

52 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago