देश

बीजेपी की चुनावी टीम तैयार! 7 मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BJP election in-charge: बीजेपी ने संगठन को चुनावी तैयारी के लिहाज से मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. पार्टी ने अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों के नाम घोषित कर दिए हैं. युवा मोर्चा का प्रभार हरीश द्विवेदी को दिया गया है, जबकि ST मोर्चे की जिम्मेदारी सतीश पूनिया संभालेंगे. महिला मोर्चे की जिम्मेदारी डी. पुरंदेश्वरी को सौंपी गई है.

SC मोर्चे के प्रभारी संजय भाटिया और OBC मोर्चे के प्रभारी वैजयंत पांडा होंगे. किसान मोर्चे की जिम्मेदारी लाल सिंह आर्या को मिली है, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभार गजेंद्र पटेल संभालेंगे. पार्टी के मुताबिक, प्रभारी मोर्चों की कार्यकारिणी तैयार करने, राज्यों के प्रभारी तय करने और प्रदेश स्तर पर टीम बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्षों की मदद करेंगे. स्थायी प्रभारी नियुक्त होने तक ये नेता जिम्मेदारी संभालेंगे.

प्रमुख मोर्चों के अध्यक्ष भी तय

बीजेपी पहले ही प्रमुख मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के नाम घोषित कर चुकी है. युवा मोर्चा की कमान गुजरात के लोकसभा सांसद डॉ. हेमांग जोशी को मिली है. महिला मोर्चे की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी चौधरी को दी गई है. किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर हैं. OBC मोर्चे की कमान अमरपाल मौर्य, SC मोर्चे की जिम्मेदारी शिवेश कुमार राम, ST मोर्चे की कमान मन्नालाल रावत और अल्पसंख्यक मोर्चे का नेतृत्व कुंवर बासित अली करेंगे.

स्मृति ईरानी की संगठन में वापसी

नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव के साथ उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुनील बंसल राष्ट्रीय महासचिव की भूमिका में बने हुए हैं. बी.एल. संतोष राष्ट्रीय महासचिव संगठन के पद पर बरकरार हैं. तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी, संदीप पाठक को राष्ट्रीय सचिव और संबित पात्रा को नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है.


ये भी पढ़ें: ‘कुछ पता नहीं होता…’ कांग्रेस नेता चिदंबरम को बीजेपी ने क्यों बताया ‘नाराज फूफा’?


चुनावी तैयारी पर जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी संगठन को चुनावी मोड में ले जाने पर जोर दे रही है. नई टीम में अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों का संतुलन नजर आता है. पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और चुनावी तैयारियों को तेज करना है. इस पर खास नजर है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

7 seconds ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

52 minutes ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

1 hour ago