देश

BJP Foundation Day: “ऐसा कोई भी काम नहीं जो पवन पुत्र नहीं कर सकते”, बीजेपी के 44वें स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी

BJP Foundation Day: भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा “आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं. हनुमान जी का जीवन आज भी हमने भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं.”

PM मोदी ने कहा कि “जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए. भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे.”

पीएम मोदी ने कहा कि “जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा था तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे. इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है.

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर PM मोदी ने कहा कि “आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है.”

PM मोदी ने कहा कि “भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है. पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है. छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को मैं शीश झुका कर प्रणाम करता हूं.”

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि “आज हमें ये संकल्प लेना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम एक पल भी बैठने वाले नहीं हैं और PM मोदी के नेतृत्व में पार्टी को और आगे ले जाएंगे.”

ये भी पढ़ें: CBI के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जांच एजेंसी का ट्विटर हैंडल भी करेंगे लॉन्च

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि “आज हमारे 1,80,000 शक्ति केंद्रों पर भाजपा का काम है. आज 8,40,000 बूथ पर भाजपा का बूथ अध्यक्ष मौजूद है. हमने यूपी और उत्तराखंड में सरकार दोबारा बनाई. गोवा में तीसरी बार सरकार बनाई.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago