देश

रामलला की प्राणप्रतिष्ठा से पहले कर्नाटक में ‘राम भक्त’ की गिरफ्तारी पर भड़की बीजेपी, जानें कौन है वो शख्स

आज से करीब 31 साल पहले 1992 में दर्ज एक मामले में बीते रविवार को कर्नाटक के हुबली के कारीगर श्रीकांत पुजारी (51) को गिरफ्तार कर लिया गया.
1992 के इस मामले ने 2024 में राजनीतिक तूफान ला दिया है. वहीं प्रदेश बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि इसका मकसद दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं को धमकाना है.

1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद हुए दंगों में श्रीकांत पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. वहीं इस मामले के अलावा भी उनके खिलाउ कई अन्य मामले दर्ज किए किए गए हैं. 5 दिसंबर, 1992 को हुबली में एक दुकान में आग लगाने का आरोप है. इस मामले को लेकर श्रीकांत पुजारी को हुबली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल वे अदालत की निगरानी में हैं. पुजारी पर पिछले 31 सालों में 16 मामले दर्ज किए गए है.

ज्यादातर मामले हुबली पुलिस स्टेशन में दर्ज

ये सभी मामले 1992 से 2018 के बीच दर्ज किये गए हैं. इनमें उनके उपर शराब की अवैध बिक्री में शामिल होने का आरोप है. से ज्यादातर मामले पुराने हुबली पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए हैं. ये सभी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले हैं. वहीं उनकी एक बार फिर से गिरफ्तारी की हिंदू संगठनों ने मौजूदा कांग्रेस सरकार की निंदा की है. वहीं अब इस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है.

इसे भी पढ़ें: Forex Violation Case: अशोक गहलोत के बेटे के परिसरों में ED की तलाशी, इस मामले में फंस सकते हैं वैभव

मामला काफी समय से लंबित था- कांग्रेस नेता

1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद हुए दंगों में कथित संलिप्तता के लिए कर्नाटक के हुबली में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी पर, कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार कहते हैं, “यह 30 साल पुराना मामला है और यहां तक ​​कि बीजेपी ने राज्य में इतने सालों तक शासन किया, मुझे लगता है कि 7 -8 साल लेकिन उस समय उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं के खिलाफ इन सभी मामलों को वापस लेने के बारे में क्यों नहीं सोचा. यह (मामला) जानबूझकर उत्पीड़न के उद्देश्य से नहीं खोला गया है. मामला काफी समय से लंबित था, इसलिए होना ही चाहिए अदालत से भी कुछ निर्देश लें. पुलिस ने सभी पहलुओं को देखने के बाद कार्रवाई की.”

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago