Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Forex Violation Case: अशोक गहलोत के बेटे के परिसरों में ED की तलाशी, इस मामले में फंस सकते हैं वैभव

वैभव गहलोत के साथ रतन कांत शर्मा के कथित संबंध ईडी की जांच के दायरे में हैं और उम्मीद है कि एजेंसी फेमा के तहत उनसे पूछताछ करेगी और उनका बयान दर्ज करेगी.

वैभव गहलोत

वैभव गहलोत

Forex Violation Case: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार (3 जनवरी) को राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के परिसरों पर तलाशी ली. यह घटनाक्रम फेमा के कथित उल्लंघनों की चल रही जांच के हिस्से के रूप में सामने आया है. ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित पूछताछ कर रहा है और तलाशी इसी जांच से जुड़ी हुई है.

दिल्ली में ईडी के सामने पेश हुए वैभव गहलोत

इससे पहले अक्टूबर 2023 में वैभव मामले के संबंध में पूछताछ के लिए दिल्ली में केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने पेश हुए थे. उन्हें फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के प्रावधानों के तहत एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित मुख्यालय में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया था. यह समन राजस्थान स्थित ट्राइटन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ हाल ही में ईडी की छापेमारी से जुड़ा था. एजेंसी ने अगस्त में तीन दिनों तक जयपुर, उदयपुर, मुंबई और दिल्ली में वर्धा एंटरप्राइजेज प्रा. लिमिटेड और इसके निदेशक और प्रमोटर शिव शंकर शर्मा, रतन कांत शर्मा और उसके प्रमोटरों की तलाशी ली थी.

वैभव गहलोत के साथ रतन कांत शर्मा के कथित संबंध ईडी की जांच के दायरे में हैं और उम्मीद है कि एजेंसी फेमा के तहत उनसे पूछताछ करेगी और उनका बयान दर्ज करेगी. वह पूर्व में एक कार रेंटल कंपनी में वैभव गहलोत के बिजनेस पार्टनर रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें: असम में भीषण सड़क हादसा, बस ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत, करीब 25 लोग घायल

राजस्थान में आईटी की कार्रवाई

आयकर विभाग उदयपुर में भी व्यापारिक संस्थाओं से जुड़ी छापेमारी कर रहा है. उदयपुर शहर में 27 स्थानों पर तलाशी ली गई. होटल रेडिसन ब्लू और होटल फ़तेह के परिसरों पर छापेमारी की गई.व्यावसायिक संस्थाओं से जुड़े कोलकाता और मुंबई स्थानों पर भी तलाशी ली गई.राजस्थान और अन्य राज्यों में कुल 31 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई. आयकर जांच टीम के अधिकारी गहन पूछताछ करते हुए. उम्मीद है कि तलाशी से कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital