Categories: देश

अपने पहले राजनीतिक भाषण में अभिनेता से नेता बने विजय ने कहा- भाजपा के साथ वैचारिक प्रतिद्वंद्विता, द्रमुक राजनीतिक विरोधी

तमिल सुपरस्टार से राजनेता बने और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के संस्थापक विजय ने रविवार को कहा कि  भाजपा टीवीके की वैचारिक वैचारिक प्रतिद्वंद्वी है, जबकि द्रमुक राजनीतिक विरोधी है. यह उनका पहला राजनितिक भाषण था. करीब तीन लाख से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि एक परिवार भूमिगत सौदेबाजी करके राज्य को लूट रहा है. तमिलनाडु के लोगों पर भरोसा जताते हुए विजय ने कहा कि वे 2026 के विधानसभा चुनाव में TVK को राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए वोट देंगे. उन्होंने कहा कि इसके बाद अगर कोई पार्टी उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहेगी तो TVK उन्हें सरकार में हिस्सा देगी.

विजय ने विल्लुपुरम जिले के विक्रवंदी में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”एक समूह है जो समाज में विभाजन पैदा कर रहा है. जो लोग विभाजन पैदा करते हैं, वे हमारे पहले दुश्मन हैं. जो लोग द्रविड़ विचारधारा को बनाए रखने का दावा करते हैं, लेकिन तमिलनाडु को एक पारिवारिक उद्यम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, वे हमारे अगले प्रतिद्वंद्वी हैं. भाजपा के साथ वैचारिक प्रतिद्वंद्विता है, जबकि डीएमके (द्रमुक) हमारी राजनीतिक विरोधी है.”

विजय ने द्रविड़ आइकन पेरियार, पूर्व मुख्यमंत्री कामराज, बीआर अंबेडकर, रानी वेलु नचियार और अंजलि अम्माल की विरासत का पालन करने का भी संकल्प लिया. उन्होंने अपने समर्थकों को आश्वस्त किया कि कोई ‘समायोजन की राजनीति या समझौता’ नहीं होगा. तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तनकारी बदलाव की जरूरत है.

विजय ने कहा, “मैंने व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीति में प्रवेश नहीं किया है, बल्कि सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए किया है. मैं राजनीति में नया-नया आया हूं, लेकिन मेरी प्रतिबद्धता अटल है.”

उन्होंने द्रमुक पर द्रविड़ मॉडल की आड़ में जनता को धोखा देने का आरोप लगाया और द्रमुक सरकार को जनविरोधी बताया. विजय ने यह भी घोषणा की कि उनकी पार्टी 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. टीवीके का अभियान जीत के लिए एक गंभीर प्रयास है, जिसमें चुनावी राजनीति से पीछे हटने की कोई बात नहीं है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद सपा छोड़ NCP (शरद पवार) में हुए शामिल, नवाब मलिक की बेटी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चुनाव

विजय ने सत्ता में साझेदारी का संकेत देते हुए कहा, “हम किसी भी राजनीतिक दल को सत्ता में हिस्सेदारी देंगे जो हमारा समर्थन करेगा.” उन्होंने आश्वासन दिया कि टीवीके किसी अन्य राजनीतिक दल के फ्रंट के रूप में काम नहीं करेगी. सालों के इंतजार के, विजय ने आधिकारिक तौर पर 2 फरवरी 2024 को ‘मिलगा वेत्री कड़गम’ (टीवीके) को लॉन्च किया और 22 अगस्त को चेन्नई में पार्टी मुख्यालय में पार्टी के झंडे और प्रतीक का अनावरण किया.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

6 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

18 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

56 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago