देश

बहुमत पर माथापच्ची! बिहार की एक कुर्सी के पीछे पड़ी BJP-JDU, क्या है दोनों का तर्क?

Bihar Political Tussle: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन को बहुमत मिलने के बावजूद नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सहयोगी दलों खींचतान जारी है. खासकर बीजेपी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच मंत्रालयों और प्रमुख पदों को लेकर अभी बात नहीं बनी है. सोमवार देर रात जदयू के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किए जाने से यह तनाव स्पष्ट दिखा. मंगलवार को देखा गया कि पटना-दिल्ली बीच चार्टड प्लेन उड़े. उसके बाद दोपहर में JDU नेताओं की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई.

जानकारी के अनुसार, सरकार के गठन में सबसे बड़ा गतिरोध विधानसभा स्पीकर के पद को लेकर है. दोनों दल इसे अपने पास रखना चाहते हैं. JDU भविष्य में किसी भी जोड़तोड़ के डर को लेकर यह पद BJP को देने के पत्र में नहीं है.

दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग

सोमवार आधी रात को जदयू के सीनियर लीडर ललन सिंह और संजय झा चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे. इससे पहले रविवार को भी उनकी गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से बातचीत हुई थी. हालांकि, उसके बाद मंगलवार को एक बार फिर बैठक हुई. अमित शाह के आवास पर संजय झा और ललन सिंह के साथ बीजेपी के शीर्ष नेताओं की करीब 2 घंटे लंबी बैठक चली. इस बैठक में डिप्टी सीएम, मंत्रियों के विभाग और विधानसभा स्पीकर के पदों को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई.

क्या है दोनों दलों का तर्क?

बीजेपी विधानसभा स्पीकर का पद अपने पास रखना चाहती है, क्योंकि वह गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है. बीजेपी का तर्क है कि मुख्यमंत्री का पद JDU के पास है, इसलिए स्पीकर पद पर उसका हक है. वहीं JDU भविष्य में किसी भी तरह की राजनीतिक तोड़-फोड़ की आशंका के चलते स्पीकर का पद बीजेपी को देने के लिए तैयार नहीं है. उसका तर्क है कि विधान परिषद सभापति का पद भाजपा के पास है, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष JDU को मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें: ‘इतना मत पकड़ा कीजिए’; बिहार की हार पर भन्नाए PK, अपनी ही PC छोड़ने लगे?

बिहार में शपथ गृहण की तैयारी

खबर है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को विधानसभा का स्पीकर बनाया जा सकता है. प्रेम कुमार ने स्वयं कहा है कि वह पार्टी के आदेश का पालन करेंगे. फिलहाल, शपथ ग्रहण की तैयारियां पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर के लिए जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन सरकार का अंतिम खाका अभी भी दिल्ली में चल रही हाई-लेवल वार्ताओं पर निर्भर है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

16 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

25 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

35 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

43 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

56 minutes ago