Bihar Political Tussle: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन को बहुमत मिलने के बावजूद नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले सहयोगी दलों खींचतान जारी है. खासकर बीजेपी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच मंत्रालयों और प्रमुख पदों को लेकर अभी बात नहीं बनी है. सोमवार देर रात जदयू के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किए जाने से यह तनाव स्पष्ट दिखा. मंगलवार को देखा गया कि पटना-दिल्ली बीच चार्टड प्लेन उड़े. उसके बाद दोपहर में JDU नेताओं की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई.
जानकारी के अनुसार, सरकार के गठन में सबसे बड़ा गतिरोध विधानसभा स्पीकर के पद को लेकर है. दोनों दल इसे अपने पास रखना चाहते हैं. JDU भविष्य में किसी भी जोड़तोड़ के डर को लेकर यह पद BJP को देने के पत्र में नहीं है.
दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग
सोमवार आधी रात को जदयू के सीनियर लीडर ललन सिंह और संजय झा चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे. इससे पहले रविवार को भी उनकी गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत हुई थी. हालांकि, उसके बाद मंगलवार को एक बार फिर बैठक हुई. अमित शाह के आवास पर संजय झा और ललन सिंह के साथ बीजेपी के शीर्ष नेताओं की करीब 2 घंटे लंबी बैठक चली. इस बैठक में डिप्टी सीएम, मंत्रियों के विभाग और विधानसभा स्पीकर के पदों को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई.
क्या है दोनों दलों का तर्क?
बीजेपी विधानसभा स्पीकर का पद अपने पास रखना चाहती है, क्योंकि वह गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है. बीजेपी का तर्क है कि मुख्यमंत्री का पद JDU के पास है, इसलिए स्पीकर पद पर उसका हक है. वहीं JDU भविष्य में किसी भी तरह की राजनीतिक तोड़-फोड़ की आशंका के चलते स्पीकर का पद बीजेपी को देने के लिए तैयार नहीं है. उसका तर्क है कि विधान परिषद सभापति का पद भाजपा के पास है, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष JDU को मिलना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘इतना मत पकड़ा कीजिए’; बिहार की हार पर भन्नाए PK, अपनी ही PC छोड़ने लगे?
बिहार में शपथ गृहण की तैयारी
खबर है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को विधानसभा का स्पीकर बनाया जा सकता है. प्रेम कुमार ने स्वयं कहा है कि वह पार्टी के आदेश का पालन करेंगे. फिलहाल, शपथ ग्रहण की तैयारियां पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर के लिए जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन सरकार का अंतिम खाका अभी भी दिल्ली में चल रही हाई-लेवल वार्ताओं पर निर्भर है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

