देश

‘सपने नहीं हकीकत बुनते..’ बीजेपी ने मोदी की गारंटी पर 8 भाषाओं में लॉन्च कीं 5 डॉक्यूमेंट्री फिल्में

देश में होने वाले आम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं. जिसमें बीजेपी अपनी रणनीतियों को बनाने और उसे धरातल पर उतराने में सबसे आगे नजर आ रही है.

चुनावी तैयारियों की कड़ी में बीजेपी सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग तरीके से प्रचार अभियान में जुटी हुई है. जिसके तहत भाजपा सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रही है.

8 भाषाओं में रिलीज हुई 5 फिल्में

इसी कड़ी में बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आठ भाषाओं में पीएम मुद्रा योजना पर आधारित एक फिल्म जारी की, जिसमें तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, असमिया, उड़िया, बंगाली और हिंदी शामिल हैं. इस वीडियो को पीएम मोदी ने भी अपने X हैंडल पर शेयर किया है.

इन योजनाओं पर लॉन्च की डॉक्यूमेंट्री फिल्में

केंद्र की बीजेपी सरकार की तरफ से शुरू की गई विकास योजनाओं के आधार पर देश की आठ भाषाओं में कुल पांच फ़िल्में रिलीज़ हुईं. जिसमें ये नीतियां हैं- मुद्रा योजना, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, यूपीआई और पीएम आवास योजना.

बीजेपी ने जारी किया था कैंपेन सॉन्ग

बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने एक कैंपेन सॉन्ग भी लॉन्च किया था. जिसे ‘सपने नहीं हकीकत बुनते, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ नाम दिया गया था. इस वीडियो के जरिए बीजेपी ने बताया है कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों भारतीयों के सपनों और आकांक्षाओं को हकीकत में बदल दिया है.

कैंपेन सॉन्ग का संदेश पीएम मोदी की पिछली पीढ़ी, वर्तमान पीढ़ी और अमृत पीढी की भावी पीढ़ी के वादों और सपनों की गारंटी और वितरण पर आधारित है.

भाजपा ने पिछले सप्ताह कैंपेन सॉन्ग के लॉन्च के दौरान कहा था कि पीएम मोदी ने वर्षों, दशकों और यहां तक ​​कि 500 ​​वर्षों के सपने पूरे किए हैं.

सोशल मीडिया पर करने लगा था ट्रेंड

ये गाना लॉन्च होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #TabhiTohSabModiKoChunteHain के नाम से ट्रेंड होने लगा लगा था.जिसे अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों शेयर किया था. जिसमें बीजेपी के केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, संगठन के पदाधिकारी और बीजेपी के नेता शामिल थे. इसके अलावा इस गीत को नमो ऐप पर भी शेयर किया गया था, साथ ही तमाम स्वयंसेवकों ने भी इसे X पर पोस्ट किया था.

 

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

10 minutes ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

13 minutes ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

55 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

1 hour ago