खेल

T20 World Cup 2024 के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, टी20 सीरीज का ऐलान

India vs Zimbabwe T20 Series: जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारत के साथ घरेलू टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. मंगलवार 6 फरवरी को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई ने इस सीरीज की घोषणा की है. 6 जुलाई 2024 से इस सीरीज का आगाज होगा, जो 14 जुलाई, 2024 तक चलेगा. टीम इंडिया ये सीरीज जिम्बाब्वे में ही खेलेगी.

जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी भारतीय टीम

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा कि हम जुलाई में T20I सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करने के लिए काफी रोमांचित हैं, जो इस साल घरेलू मैदान पर हमारा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय आकर्षण होगा. उन्होंने आगे कहा कि भारत के प्रभाव और खेल के प्रति समर्पण से क्रिकेट के खेल को हमेशा बहुत फायदा हुआ है. मैं एक बार फिर जिम्बाब्वे का दौरा करने के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं. जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस दौरे के महत्व और परिमाण पर अधिक जोर नहीं दिया जा सकता है, खासकर जब यह ऐसे समय में आ रहा है, जब हम खुद को खेल के उच्चतम स्तर पर एक ताकत के रूप में फिर से स्थापित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं.

सीरीज के ऐलान के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि बीसीसीआई ने वैश्विक क्रिकेट समुदाय में योगदान देने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है. हम समझते हैं कि यह जिम्बाब्वे के लिए पुनर्निर्माण का दौर है और इस समय जिम्बाब्वे क्रिकेट को हमारे समर्थन की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि साथी सदस्य बोर्डों के दौरे और समर्थन के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता क्रिकेट परिदृश्य में सकारात्मक परिवर्तन लाने के हमारे सिद्धांत के अनुरूप है. बीसीसीआई द्विपक्षीय क्रिकेट को मजबूत और व्यावसायिक रूप से अधिक व्यावहारिक बनाने की पूरी कोशिश करेगा. बीसीसीआई सचिव ने आगे कहा कि जिम्बाब्वे क्रिकेट को समर्थन देने की हमारी प्रतिज्ञा अंतरराष्ट्रीय मंच पर क्रिकेट के विकास और समृद्धि के लिए एक साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है.

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20आई सीरीज पूरा शेड्यूल

6 जुलाई (शनिवार), 2024: पहला मैच- हरारे स्पोर्ट्स क्लब- दोपहर एक बजे से

7 जुलाई (रविवार), 2024: दूसरा मैच- हरारे स्पोर्ट्स क्लब- दोपहर एक बजे से

10 जुलाई (बुधवार), 2024: तीसरा मैच- हरारे स्पोर्ट्स क्लब- दोपहर एक बजे से

13 जुलाई (शनिवार), 2024: चौथा मैच- हरारे स्पोर्ट्स क्लब- दोपहर एक बजे से

14 जुलाई (रविवार), 2024: पांचवां मैच- हरारे स्पोर्ट्स क्लब- दोपहर एक बजे से

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: आखिरी तीन टेस्ट के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान! कोहली-शमी और राहुल-जडेजा पर रहेंगी नजरें

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

15 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

18 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

25 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

2 hours ago