देश

Maharashtra: इस भाजपा नेता के 4 समर्थकों ने की आत्महत्या, कथित तौर पर चुनाव में हार के बाद थे परेशान

महाराष्ट्र के बीड में भाजपा नेता पंकजा मुंडे के लोकसभा चुनाव हारने के बाद अब तक उनके चार समर्थकों ने आत्महत्या कर ली है. पंकजा मुंडे ने अपने समर्थकों से ऐसा न करने की अपील की है.

इन लोगों ने जान दी

7 जून को लातूर के रहने वाले सचिन मुंडे, जो पंकजा मुंडे का समर्थक थे, ने आत्महत्या कर ली. 9 जून को पांडुरंग सोनावणे की मृत्यु हुई, जिन्होंने अंबाजोगाई, बीड में आत्महत्या कर ली.

इसके बाद 10 जून को तीसरी मौत हुई, आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान पोपटराव वैभासे के रूप में हुई, जो अष्टी, बीड में रहते थे. पंकजा मुंडे के चौथे समर्थक गणेश बाडे ने 16 जून को एक खेत में खुद को फांसी लगा ली.


ये भी पढ़ें: खालिस्तानी नेता की हत्या की साजिश का आरोपी अमेरिका के हवाले किया गया


जानकारी के अनुसार, पंकजा मुंडे के कट्टर समर्थक रहे गणेश बाडे को बीड लोकसभा चुनाव में पंकजा मुंडे की हार से झटका लगा था. इसके बाद उसने अवसाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. खबर सामने आने के बाद पंकजा मुंडे ने मृतक के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी, जहां उन्हें फूट-फूट कर रोते देखा गया.

बजरंग सोनावणे ने हराया

दरअसल महाराष्ट्र सरकार की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे बीड लोकसभा सीट पर एनसीपी (शरद पवार) के बजरंग सोनावणे से हार गईं. इसके बाद उनके समर्थकों में काफी निराशा देखी गई. समर्थकों की ओर से आत्महत्या की घटना सामने आने पर पंकजा मुंडे ने ऐसा न करने की अपील की है.

सोशल मीडिया पर समर्थकों से आत्महत्या न करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मेरी हार के बाद निराश लोग अपनी जान दे रहे हैं. मुझे लगता है कि मेरे खिलाफ 307 का मामला दर्ज किया जाना चाहिए, क्योंकि मैं ही वह वजह हूं, जिससे इतने सारे लोग मुझसे प्यार करते थे. मेरी वजह से लोगों ने अपनी जान गंवाई. ऐसा मत कीजिए.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

2 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

3 minutes ago

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

23 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

25 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

52 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

57 minutes ago