देश

अब सिर्फ रायबरेली से सांसद रहेंगे राहुल गांधी, जिस दूसरी लोकसभा सीट को छोड़ा वहां से बहन प्रियंका चुनाव लड़ेंगी

Rahul Gandhi Wayanad News: देश की सबसे पुरानी सियासी पार्टी कांग्रेस के अगुआ राहुल गांधी अब सिर्फ रायबरेली से सांसद बने रहेंगे. लोकसभा चुनाव—2024 के दौरान वह दो लोकसभा सीटों केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली से उम्मीदवार बने थे और दोनों जगह से जीत गए. नियमों के अनुसार, एक नेता एक ही सीट से संसद का सदस्य रह सकता है, लिहाजा राहुल गांधी को एक सीट छोड़नी थी.

आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व की ओर से बताया गया कि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे. वह अब रायबरेली से सांसद बने रहेंगे. और, वायनाड से अब उनकी बहन प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी.

राहुल गांधी किस सीट से सांसद बने रहेंगे, इस पर सोमवार को कांग्रेस की 2 घंटे की बैठक के बाद फैसला लिया गया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और खुद राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया.

‘मैंने जो वादे किए, मैं उन पर कायम रहूंगा’

कुछ ही देर पहले राहुल गांधी ने वायनाड के लोगों के लिए भावनात्मक मैसेज दिया. उन्होंने कहा— “भाइयों-बहनों…रायबरेली और वायनाड के लोगों से मेरा भावनात्मक रिश्ता है. पिछले 5 सालों में वायनाड के लोग मेरे साथ खड़े रहे और मुझे बहुत मुश्किल समय में लड़ने की ऊर्जा दी. मैंने जो वादे किए हैं, मैं उन पर कायम रहूंगा. हम उन वादों को पूरा करेंगे. मुझे पूरा भरोसा है कि प्रियंका चुनाव जीतेंगी और वायनाड के लोगों की बहुत अच्छी प्रतिनिधि साबित होंगी. मेरे दरवाजे वायनाड के लोगों के लिए हमेशा खुले हैं और मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago