Atlee To Work With Salman Khan
Atlee To Work With Salman Khan: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद अब डायरेक्टर एटली अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करेंगे. ये खबर सुनने के बाद से ही फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली शुरुआत में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन अल्लू के पास पहले से ही कई कमिट्मेंट्स थे और एक्टर की ओर से कोई सटीक जवाब इस पर नहीं दिया गया था. ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड के दबंग स्टार यानी सलमान खान संग हाथ मिलाया. बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए भारी भरकम फीस मांगी थी.
यह भी पढ़ें : जब Sonali Bendre से न मिल पाने के चलते फैन ने कर लिया था सुसाइड, एक्ट्रेस को लगा झटका, बोलीं- कोई ऐसा कैसे…
‘जवान’ की तरह ही एटली की यह अपकमिंग फिल्म भी एक्शन एंटरटेनर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों के बीच निश्चित रूप से बातचीत चल रही थी, लेकिन यह बात किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई. एटली फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जल्द ही सन पिक्वर्स के बैनर तले फिल्म की घोषणा की जाएगी. इस फिल्म की अगले साल शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है.
सलमान खान फिलहाल एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित ‘सिकंदर की शूटिंग में काफी बिजी हैं, जिन्हें आमिर खान अभिनीत ‘गजनी के लिए जाना जाता है. बता दें ‘सिकंदर’ अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.
Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…
Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…
साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…
बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…