देश

“यात्रा रद्द कर देने से दोष मुक्त नहीं हो जाएंगे..”, चंबल रिवरफ्रंट को लेकर BJP नेता ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में बहुचर्चित चंबल रिवरफ्रंट का उद्घाटन सीएम गहलोत के हाथों होना था, लेकिन गहलोत ने एक दिन पहले ही अपना दौरा रद्द कर दिया. अब भाजपा के पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल ने यात्रा रद्द करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया है. गुंजल ने दावा किया कि सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि रिवरफ्रंट का निर्माण नियमों के खिलाफ किया गया है. उन्होंने कहा, ”सोमवार को मैंने मुख्यमंत्री को बताया कि रिवरफ्रंट का निर्माण कानून का उल्लंघन कर किया गया है. इसके निर्माण में पूरे नियमों की धज्जियां उड़ाई गई है.

गलती की वजह से सीएम ने दौरा कर दिया रद्द: गुंजल

गुंजल ने दावा किया कि जब सीएम अशोक गहलोत ने राज्य के शीर्ष अधिकारियों को बुलाया और कागजात की जांच की तो बात सच निकली, तब मुख्यमंत्री और सरकार ने स्वीकार किया कि कहीं न कहीं गलती हुई है और मुख्यमंत्री ने अपना दौरा रद्द कर दिया. गुंजल ने कहा कि केवल दौरा रद्द करने से शहरी विकास न्यास अपने दोषों से मुक्त नहीं हो जाता.

उन्होंने कहा, ”इस पूरे प्रकरण में शामिल सभी अधिकारियों और मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भष्टाचार की घटना फिर से न हों.” गुंजल ने कहा कि मैं पिछले 3 साल से अवैध निर्माण पर सवाल उठा रहा हूं.

यह भी पढ़ें: रूस में तानाशाह, कॉस्मोड्रोम में पुतिन और किम जोंग उन की मुलाकात, टेंशन में अमेरिका!

“रिवरफ्रंट डेवलपमेंट के नाम पर लिया गया कोरोड़ों कमीशन”

गुंजल ने कहा कि चंबल रिवरफ्रंट निर्माण के शुरू से लेकर पूरा होने तक के सभी टेंडरों की जांच हो. बीजेपी नेता ने कहा कि रिवरफ्रंट डेवलपमेंट के नाम पर करोड़ों रुपये का कमीशन लिया गया है. उन्होंने कहा, ”अगर अभी जांच नहीं हुई तो हमारी सरकार आने पर इसकी जांच करायी जायेगी और दोषी अधिकारियों को जेल जाना होगा.” गुंजल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के नियमों को ताक पर रखकर भष्टाचार का खेल हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

12 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

39 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

55 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

59 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

1 hour ago