होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
ओपी राजभर
UP Politics: उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा का उपचुनाव हारने के बाद से ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के निशाने पर हैं. ओम प्रकाश राजभर सुभासपा के प्रमुख हैं और उनका भाजपा से गठबंधन है. भाजपा का उम्मीदवार घोसी विधानसभा का उपचुनाव हार गया. मगर, राजभर चुनाव से पहले तक भाजपा को घोसी में जिताने का दावा कर रहे थे.
उपचुनाव परिणाम आने पर पता चला कि सपा का उम्मीदवार जीत गया है, जिसके बाद सपा के नेताओं और समर्थकों ने राजभर की किरकरी करनी शुरू कर दी. वहीं, हार के बाद पहली बार मंगलवार को मऊ पहुंचे राजभर ने भी सपा पर तीखी टिप्पणियां कीं. राजभर ने कहा, “उनकी दवा हम अच्छे से जानते हैं. जब हम मारते हैं तो टूटता-फूटता नहीं है. ऐसी जगह मारते हैं कि किसी को भी दिखा भी नहीं सकते.” यहां तक कि राजभर ने परमाणु बम का भी जिक्र कर डाला.
राजभर ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अपने ऑफिस में कुछ लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं.राजभर ने दावा किया कि उनके लोग किसी भी कार्यक्रम में कुछ हरकत करने की फिराक में है. राजभर बोले, “अगर वे ऐसा करते हैं तो कुछ मत करना. केवल उन्हें पकड़ लेना और मेरे हवाले कर देना. क्योंकि हम उनकी दवा अच्छे जानते हैं और उनका इलाज हम अकेले ही करेंगे.”
राजभर ने कहा, “बिहार में भी अखिलेश ने चार लोगों को भेजा था, वे लोग अभी भी अस्पताल में हैं और बोल नहीं पा रहे हैं.” राजभर बोले कि, अब हम अपनी बात बताएं तो यह है कि जब हम मारते हैं तो कुछ टूटता-फूटता नहीं है और न खून बहता है. हम ऐसी जगह पर मारते हैं कि किसी को भी दिखा भी नहीं सकते हैं.
राजभर ने कहा, “वो बम बनाते हैं और हमें धमकी देते हैं…तो हम भी इलेक्ट्रोन, न्यूट्रॉन और प्रोटॉन मिलाकर परमाणु बम बना देते हैं.” इसके बाद राजभर ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगाह किया. राजभर बोले, “किसी की बात पर ध्यान मत दो. कौन क्या कहता है, कहने दो. आप लोग बस अपनी पार्टी और अपने काम पर ध्यान दो. लोकसभा चुनाव-2024 में तन-मन से जुट जाओ और अर्जुन की तरह मछली की आंख पर निशाना साधो”.
यह भी पढ़िए: Azam Khan Income Tax: आजम के घर आयकर विभाग की छापेमारी, भड़के सपाध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- “BJP सरकार कमजोर…”
राजभर ने घोसी उपचुनाव के सवाल पर कहा, “घोसी उपचुनाव में जो कमियां रह गई थीं, उनमें सुधार किया जाएगा”. उन्होंने कहा, “लोकसभा में हम एनडीए के साथ मिलकर मुकाबला करेंगे और यूपी की सभी 80 सीट पर जीत हासिल करेंगे.
Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…
Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…
Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…
Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…
INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…