देश

Chhattisgarh में BJP नेता Ratan Dubey हत्याकांड: NIA ने तीन माओवादी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के तीन और सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इन तीनों आरोपियों की पहचान सैनूराम कोर्राम, लालूराम कोर्राम और एक सशस्त्र माओवादी कैडर के रूप में हुई है.

एनआईए ने इन पर आईपीसी और यूए(पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं. शुक्रवार यह पूरक चार्जशीट एनआईए की विशेष अदालत, जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में दाखिल की गई. जांच में इन तीनों आरोपियों को रतन दुबे की हत्या की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल पाया गया. सैनूराम कोर्राम और लालूराम कोर्राम को 27 जून 2024 को गिरफ्तार किया गया था.

रतन दुबे की हत्या

भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या 4 नवंबर 2023 को नारायणपुर जिले के कौशलनार गांव के साप्ताहिक बाजार में चुनाव प्रचार के दौरान की गई थी. माओवादियों ने उन पर हाथ कुल्हाड़ियों से हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी. यह हत्या स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने और स्थानीय लोगों में आतंक फैलाने के उद्देश्य से की गई थी.


ये भी पढ़ें: NIA ने BJP नेता Praveen Nettaru हत्याकांड में PFI के फरार सदस्य को किया गिरफ्तार


जांच में हुआ बड़ा खुलासा

एनआईए की जांच में बयानार क्षेत्र समिति और बारसूर क्षेत्र समिति, जो सीपीआई (माओवादी) के पूर्व बस्तर डिवीजन के तहत काम करती है, के सदस्यों की भूमिका का खुलासा हुआ. एनआईए ने इस मामले की जांच 23 फरवरी 2024 को स्थानीय पुलिस से अपने हाथ में ली थी. इसके बाद 5 जून 2024 को एक आरोपी धन सिंह कोर्राम के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago