लाइफस्टाइल

एक नहीं 12 दिनों तक मनाया जाता है Christmas Day, जानिए हर दिन का धार्मिक महत्व और उनसे जुड़ी परंपराएं

Christmas 2024: क्रिसमस का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बचे है और इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. यह पर्व दुनियाभर में हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है. यह दिन ईसाई धर्म के लिए बेहद खास होता है. क्रिसमस डे का त्योहार यीशु मसीह के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है. हालांकि बाइबल में यीशु के जन्म की तारीख का कोई विशेष उल्लेख नहीं है, लेकिन चौथी शताब्दी में रोम के सम्राट कॉन्सटेंटाइन ने 25 दिसंबर को यीशु के जन्मदिन के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता दी है.

आपको बता दें भारत में भी अब अन्य धर्मों के लोग भी इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते हैं. गिरजाघरों में इस दिन खास रौनक देखने को मिलती है. एक और खास बात यह है कि क्रिसमस का यह पर्व सिर्फ एक-दो दिन तक नहीं, बल्कि पूरे 12 दिनों तक मनाया जाता है. आइए, जानते हैं कि इन 12 दिनों में किस तरह से जश्न मनाया जाता है:

यहां जानें क्रिसमस के 12 दिनों का महत्व

  • पहला दिन (25 दिसंबर): यह दिन क्रिसमस का पहला दिन होता है, जब यीशु मसीह के जन्म का उत्सव मनाया जाता है. इस दिन से ही क्रिसमस का जश्न शुरू हो जाता है.
  • दूसरा दिन (26 दिसंबर): इसे बॉक्सिंग डे और सेंट स्टीफन डे के रूप में मनाया जाता है. सेंट स्टीफन ईसाई धर्म के पहले शहीद थे, जिन्होंने अपनी जान धर्म के लिए दी.
  • तीसरा दिन (27 दिसंबर): यह दिन सेंट जॉन को समर्पित होता है, जो यीशु मसीह के प्रेरित और करीबी मित्र थे.
  • चौथा दिन (28 दिसंबर): इस दिन को मासूम बच्चों की हत्या की याद में मनाया जाता है, जो किंग हीरोद द्वारा यीशु मसीह को ढूंढने के प्रयास में मारे गए थे.
  • पांचवां दिन (29 दिसंबर): यह दिन सेंट थॉमस को समर्पित है, जो एक प्रसिद्ध प्रेरित थे और जिनकी हत्या 12वीं सदी में चर्च पर राजा के अधिकार को चुनौती देने के कारण हुई थी.
  • छठा दिन (30 दिसंबर): इस दिन को सेंट ईगविन ऑफ वर्सेस्टर की याद में मनाया जाता है, जिनका योगदान चर्च में महत्वपूर्ण था.
  • सातवां दिन (31 दिसंबर): इसे सिलवेस्टर डेज के नाम से भी जाना जाता है, जिसे पोप सिलवेस्टर ने मनाया था. यह दिन यूरोप के कई देशों में न्यू ईयर ईव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें खेल और उत्सव होते हैं.
  • आठवां दिन (1 जनवरी): यह दिन मदर मैरी, यीशु मसीह की मां, को समर्पित होता है.
  • नवां दिन (2 जनवरी): इस दिन सेंट बसिल द ग्रेट और सेंट ग्रेगरी नाजियाजेन को याद किया जाता है, जो चौथी सदी के प्रसिद्ध संत थे.
  • दसवां दिन (3 जनवरी): इस दिन को यीशु मसीह का नामकरण दिवस माना जाता है, और चर्च में सजावट की जाती है तथा गीत गाए जाते हैं.
  • ग्यारहवां दिन (4 जनवरी): इस दिन सेंट एलिजाबेथ को याद किया जाता है, जो 18वीं और 19वीं सदी की प्रमुख संत थीं और अमेरिका की पहली संत मानी जाती हैं.
  • बारहवां दिन (5 जनवरी): क्रिसमस पर्व का अंतिम दिन, जिसे एपीफेनी कहा जाता है. इस दिन को सेंट जॉन न्यूमन, जो अमेरिका के पहले बिशप थे, को समर्पित किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Christmas से पहले धरती पर तबाही, 14,743 मील की रफ्तार से बढ़ रही आफत

-भरता एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

17 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

28 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

49 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago