देश

देश मनाएगा रामनवमी, धरने पर बैठेंगी ममता बनर्जी, भड़की बीजेपी, शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल के हालात ‘जंगलराज’ से भी बदतर

RamNavmi: पश्चिम बंगाल में रामनवमी की छुट्टी घोषित न करने और सीएम ममता बनर्जी के उस दिन केंद्र के खिलाफ धरना करने के ऐलान को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस मुद्दे को लेकर सीएम ममता बनर्जी को घेरा और कहा कि टीएमसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है और उसके राज में प्रदेश की स्थिति ‘जंगल राज’ से भी बदतर है.

शुभेंदु अधिकारी ने रामनवमी के दिन केंद्र की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा करने के लिए टीएमसी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग ‘‘सनातन संस्कृति’’ में विश्वास करते हैं, वे रामनवमी मनाएंगे. अधिकारी ने कहा कि उस दिन अवकाश घोषित करने के बजाय टीएमसी ने झूठे आरोप लगाते हुए प्रदर्शन का ऐलान किया है.

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी विरोधी सभी दलों को ‘नो वोट टू ममता’ का आह्वान करना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के लिए स्पष्ट पसंद होगी क्योंकि कांग्रेस और वाम दल अब अप्रासंगिक हो गए हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ही बंगाल की समस्याओं का एकमात्र समाधान है.

विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी को मात देने वाले शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी नेताओं और अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने मनरेगा के तहत एक करोड़ फर्जी जॉब कार्ड बनाकर घोटाला किया. बीजेपी नेता ने कहा कि सभी 3.6 करोड़ जॉब कार्ड को आधार से जोड़ने की कवायद के बाद करीब एक करोड़ कार्ड फर्जी पाए गए. बीजेपी नेता ने इसे बड़ा घोटाला बताया. साथ ही कहा कि उन्होंने इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस, पहले छिनी थी सांसदी, अब घर भी छिनेगा

टीएमसी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी

बीजेपी नेता ने टीएमसी पर कुशासन का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि 2011 में जब वह सत्ता में आई थी तो राज्य का बकाया कर्ज दो लाख करोड़ रुपये था, लेकिन यह बढ़कर छह लाख करोड़ रुपये हो गया है. बीजेपी नेता ने कहा कि पंजीकृत शिक्षित बेरोजगारों की संख्या करीब एक करोड़ से दोगुनी हो गई है. बता दें कि टीएमसी ने 29 और 30 मार्च को राज्य में दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है. इस दिन पूरे देश में रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

3 hours ago