चैंपियनशिप का पोस्टर रिलीज करते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता होने जा रही है. इसमें यूपी सहित कई राज्यों के करीब 650 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इसके लेकर राजधानी में तैयारियां शुरू हो गई हैं. कार्यक्रम का आयोजन 18 से 21 मई के बीच होगा, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर अभी से सम्बंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है व तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं.
राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट के आयोजन को लेकर सोमवार को एक बैठक बुलाई गई और इस मौके पर चैंपियनशिप को लेकर रूपरेखा तैयार की गई. इस मौके पर चैंपियनशिप का पोस्टर भी रिलीज किया गया. बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं मिक्स मार्शल आर्ट के अध्यक्ष उपस्थित रहे. इस अवसर पर छठी राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के अधिकारिक लोगों का अनावरण भी किया गया. बैठक में शामिल सभी सदस्यगणों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं भी दी. बैठक की अध्यक्षता ओलंपिक महासंघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने की.
वरिष्ठ भाजपा नेता व मिक्स मार्शल आर्ट के चेयरमैन मनीष शुक्ला ने इस प्रतियोगिता को लेकर बताया कि बैठक में आगामी चैंपियनशिप को लेकर रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया. उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि 18 से 21 मई के बीच चैंपियनशिप का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा, जिसमें पूरे देश से लगभग 650 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे. 4 दिन तक चलने वाली यह चैंपियनशिप अपने आप में अनोखी होगी.
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, प्रदीप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरी सिंह, योगेश तिवारी वरिष्ठ समाज सेवक मुकेश शुक्ला व उत्तर प्रदेश मिक्स मार्शल आर्ट के महासचिव अभिषेक मौर्य एवं संघ के सभी अधिकारी मौजूद रहे. फिलहाल प्रतियोगित लखनऊ के किसी स्टेडियम में होगी, अभी ये तय नहीं हुआ है. मनीष शुक्ला ने बताया कि जल्द ही इसकी भी घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा कि देश भर से शामिल होने वाले खिलाड़ियों का यहां खास ख्याल रखा जाएगा. इसके लेकर सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…