देश

UP: कुर्सी से खड़े नहीं हुए अफसर तो भड़के BJP विधायक, बोले- अबकी तुमरे खिलाफ लिखा-पढ़ी कर देब

उन्नाव के जिला पंचायत की तरफ से बीते शुक्रवार को विकास भवन में बैठक रखी गई थी. जैसे ही विधायक अनिल सिंह बैठक में पहुंचे तो अधिकारियों के खड़े ना होने पर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा और वहां मौजूद अधिकारियों पर विधायक अनिल भड़कते हुए बोले कि जब पुरवा विधायक अनिल सिंह आया करें तो सभी अधिकारी खड़े हो जाया करें, सौ बार ये बात आप लोगों को बता चुके हैं, आगे से ऐसा किया तो शासन को लिखा पढ़ी करेंगे.

‘नहीं चलेगी ये परंपरा’

विधायक अनिल सिंह के तेवर को देखकर मीटिंग हाल में मौजूद कुछ अधिकारी तो खड़े भी हो गए, साथ ही कुछ लोग बैठे भी रहे. विधायक जी के इस अंदाज को देख जय हो…जय हो के नारे भी लगने लगने लगे. विधायक ने जब अपना संबोधन शुरू किया तो सीधे तौर पर अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोगों को प्रोटोकॉल का पालन करना नहीं आता. हमें जनता ने चुन कर भेजा है हम लोग शासन स्तर पर जाते हैं तो चीफ सेक्रेटरी भी खड़े हो जाते हैं. यह परंपरा बिल्कुल नहीं चलेगी कि अधिकारी बड़ी कुर्सियों पर बैठे और विधायक जमीन पर.

अधिकारियों को लगाई डांट

अनिल सिंह ने अधिकारियों को डांट लगाते हुए कहा तुम लोगों की धूर्तता है तुम लोगों का दिमाग खराब हो गया उसे ठीक करूंगा.जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को भी विधायक अनिल सिंह ने डांटते हुए कहां अगर विधायक के पास फोन करोगे तो सिर्फ आप, चपरासी के फोन नहीं करा दे और जब विधायक का फोन आए तो आप खुद उठाया करिए आप के चपरासी फोन ना उठाए. अक्सर देखा जाता है कि मीटिंग की जानकारी एक घंटे या एक दिन पहले दी जाती है. मीटिंग 6 महीने में होती है तो इसकी जानकारी 5 दिन पहले दी जाए और क्या-क्या काम हुए उसकी लिस्ट भी भेजी जाए.

Bharat Express Desk

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

10 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

24 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

24 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

27 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

32 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

46 minutes ago