नवीनतम

MP: खस्ताहाल सड़कों पर एक्टिव शिवराज सरकार, चुनाव से पहले 8 हजार Km सड़कों का नवीनीकरण

मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव अगले साल यानी 2023 में होने वाले हैं,  प्रदेश की सड़के अक्सर चुनाव के समय एक खास मुद्दा बनी रहती हैं. हर चुनाव में बीजेपी प्रदेश की सड़कों को लेकर कांग्रेस को घेरती रही है. इसलिए अगामी चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभी से ही अपनी कमर कस ली है. हर साल बारिश के बाद सड़कें जगह-जगह से उखड़ जाती है.जिसके बाद बने गड्ढों और उड़ रही धूल से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

अगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की बदहाल सड़कें शिवराज सरकार की छवि पर दाग लगा सकती हैं. इसलिए चुनाव से पहले शिवराज सरकार खस्ताहाल सड़को पर एक्टिव नजर आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बदहाल सड़कों को सुधारने का काम युद्ध स्तर पर शुरू करने की योजना बनाई है. इसके तहत 8 हजार Km सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा. इसके लिए 1600 करोड़ रुपये की लागत खर्च की जाएगी.

दरअसल, इस समय भोपाल पूरे प्रदेश की सड़कों की स्थिति खराब  बदहाल है. भारी बारिश के कारण राज्यमार्ग, मुख्य जिला मार्ग और अन्य सड़के क्षतिग्रस्त हो गए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सड़कों की खस्ताहाल स्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. बता दें कि 2023 में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जी-20 की बैठक, नेशनल यूथ गेम्स सहित प्रदेश में कई बड़े कार्यक्रम और विधानसभा चुनाव होने वाले है. इसे देखते हुए सड़क सुधार को प्राथमिकता में शामिल किया गया है.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago