देश

अखिलेश यादव के दावों पर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले- आज के दौर के ‘हरक्यूलिस’ हैं सीएम योगी

UP Assembly: यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने बजट पर चर्चा के दौरान योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एक संस्था को सीएम योगी और सरकार को केवल झूठ बताने के लिए रखा है, सच्चाई से दूर रखने के लिए. अखिलेश यादव ने कहा, “डेटा को कैसे मैनेज किया जाए- इसके लिए 200 करोड़ दे रहे हैं आप? जो आपने सच नहीं बोला..” वहीं अखिलेश यादव के इन दावों पर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने पलटवार किया.

सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने आगे कहा, “जो ये 6 साल में नहीं कर पाए, उन्हें 200 करोड़ खर्च करने पड़ रहे हैं. इनके आर्थिक सलाहकार फेल, इतने अधिकारी फेल, आपकी प्लानिंग कमीशन फेल, आपका वित्त विभाग फेल… 200 करोड़ देकर आप डेलॉयट कंपनी से सुझाव लेंगे?”

डेलॉयट पर हुए सवाल तो बीजेपी विधायक ने दिया जवाब

बजट पर चर्चा के दौरान सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दावों पर जवाब देते हुए कहा, “सदन में चर्चा के दौरान कई गंभीर बातें कही गईं. डेलॉयट कंपनी का नाम आया कि उसे क्यों काम दिया गया. मैं डेलॉयट के बारे में बताना चाहूंगा कि यह विश्व की चार बड़ी कंसल्टिंग कंपनियों में है. केवल कंसल्टेंसी की बात करें तो डेलॉयट का टर्नओवर 7 लाख 20 हजार करोड़ रूपए है.”

राजेश्वर सिंह ने कहा, “यह ऐसी कंपनी है जो 150 देशों में है और इसके 600 से अधिक ऑफिस हैं. यह 180 साल पुरानी कंपनी है और ऐसी कंपनी जिसमें सवा 4 लाख लोग काम करते हैं. ऐसी विश्वस्तरीय कंपनी अगर हमको ज्ञान देती है तो इसमें क्या बुराई है. हमें हर जगह से ज्ञान लेना चाहिए. हमारी सोच एक ट्रिलियन इकॉनमी है और इसके लिए हमें जहां से ज्ञान मिलेगा, हम हासिल करेंगे.”

ये भी पढ़ें: CM Yogi: सपा पर बरसे सीएम योगी, कहा- “पहले माफिया चलाते थे समानांतर सरकार”

इसके पहले अखिलेश यादव ने कहा था, “एक्सप्रेस वे पर अगर समाजवादियों ने इस तरह का डिजाइन नहीं किया होता तो प्रधानमंत्री जी का हरक्यूलिस वहां नहीं उतर पाता.” इस पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “आज के परिपेक्ष्य में सीएम योगी आदित्यनाथ हरक्यूलिस हैं जो राक्षसों का वध करने वाले ग्रीस देवता हरक्यूलिस की भांति आतंकवाद और भ्रष्टाचार का संहार कर रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

22 minutes ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

36 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

52 minutes ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

2 hours ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

2 hours ago