देश

VIDEO: जालौन में हुई अनोखी शादी, दूल्हे ने तोड़ा धनुष तो दूल्हन ने पहनाई वरमाला, फिल्मी गानों की जगह गूंजी रामचरितमानस की चौपाइयां

Ramcharitmanas: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक अनोखी शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां शादी में रामायण युग की तरह की स्वयंवर का दृश्य दिखाई दिया. दूल्हे ने पहले धनुष तोड़ा. इसके बाद दुल्हन ने उसे वरमाला पहनाई. तो वहीं बैकग्राउंड में रामचरितमानस की चौपाइयां गाने की तरह पढ़ी गईं. इस सम्बंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा धनुष लेकर खड़ा है और बड़ी संख्या में लोग इस स्वयंवर को देखने के लिए मौजूद हैं. यहां फिल्मी गाना या डीजे की जगह पर श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों को बजाया गया. इसी दौरान स्टेज पर खड़ा दूल्हा धनुष तोड़ देता है और फिर दुल्हन उसे वरमाला पहना देती है. यह शादी जालौन के कदौरा इलाके की बताई जा रही है.

विवाह 28 फरवरी को कदौरा में बने हरिओम गेस्ट हाउस में हुआ. यहां भाजपा की मंडल मंत्री सावित्री वर्मा एवं कामता वर्मा की पुत्री पूनम की शादी रामायण काल की तर्ज पर हुई थी. पूनम की शादी हमीरपुर जनपद के रमेड़ी निवासी शिक्षक संतराम वर्मा के पुत्र आशुतोष से हुई है.

पढ़े ये भी- Azamgarh: लड़कियों को बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, महिला समेत तीन गिरफ्तार, मासूम को बरेली में 85 हजार में बेचा था

बारात गाजे-बाजे के साथ कदौरा पहुंची तो यहां पर जयमाला का प्रोग्राम होने से पहले स्टेज पर दूल्हे के लिए धनुष रखा गया था. बाराती गेस्ट हाउस के अंदर पहुंचे तो वह धनुष को देखकर अचंभित हो गये, क्योंकि गेस्ट हाउस में डीजे की जगह रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा था. बीच में धनुष के पीछे जयमाल की कुर्सी और बगल में रामचरितमानस की चौपाइयां पढ़ी जा रही थी. जैसे ही दूल्हा मंच पर पहुंचा और उसने मंच पर रखे धनुष को तोड़ा, वैसे ही दुल्हन ने मंच पर पहुंचकर दूल्हे को वरमाला पहनाई.

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को दिया जवाब

इस मौके पर सावित्री वर्मा ने कहा कि इस तरह से शादी का विचार इसलिए मन में आया ताकि आज की पीढ़ी को अपने सनातन धर्म के बारे में जागरुक हो सके और बता सके कि रामचरितमानस में ही जीवन का सार छिपा है. हालांकि भाजपा नेत्री से मामला जुड़ा होने के कारण इस पूरे मामले को स्वामी प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है और कहा जा रहा है कि भाजपा नेत्री ने कहीं न कहीं मौर्य के विवादित बयान को जवाब देने के लिए ये अनोखा तरीका अपनाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

8 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

17 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

19 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

21 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

37 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

40 minutes ago