देश

अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर: त्रिपुरा-नागालैंड की जीत के बाद बोले पीएम मोदी

PM Narendra Modi: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2023) के नतीजों से काफी हद तक तस्वीर साफ हो चुकी है. त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी ने भगवा दल ने बहुमत हासिल किया. त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन ने 33 सीटों पर जीत हासिल कर फिर से सत्ता में वापसी की. जबकि नागालैंड में बीजेपी गठबंधन ने 37 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं पूर्वोत्तर के दो राज्यों में जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित दिया.

पीएम मोदी ने कहा, “बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है, आज हमारे लिए जनता को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है. मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं. इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है. दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं.”

उन्होंने कहा कि आपने जो मोबाइल फोन के माध्यम से प्रकाश फैलाया है, ये पूर्वोत्तर के नागरिकों का सम्मान है, पूर्वोत्तर के देशभक्ति का सम्मान है, प्रगति के रास्ते पर जाने का सम्मान है. ये प्रकाश उनके सम्मान में है, उनके गौरव में है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए देश प्रथम है और देशवासी प्रथम हैं.

ये भी पढ़ें: Meghalaya: CM कोनराड संगमा के भाई को मिली हार, जेम्स संगमा को TMC उम्मीदवार ने 18 वोटों से हराया

पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है. अब नॉर्थ ईस्ट न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर. यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है. चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि PM के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता.

विरोधियों पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, “हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज़ क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि EVM को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं.”

इसके पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “ये जीत कोई अचानक नहीं हुई है. प्रधानमंत्री मोदी ने एक लंबी सोच लेकर, दूर दृष्टि लेकर और एक संकल्प लेकर भारत की राजनीति में और राजनेताओं के द्वारा जिस पूर्वोत्तर की उपेक्षा की जा रही थी, उसे मुख्यधारा में लाने का काम और पूर्वोत्तर को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

9 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

38 minutes ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

45 minutes ago

भूख हड़ताल या बगावत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई की बिगड़ी तबीयत, बढ़ाई प्रशासन की चिंता

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी सचिन थापन की…

52 minutes ago

अयोध्या तक पैदल क्यों निकल पड़े दिग्विजय? यात्रा के बहाने सियासी संदेश या सनातन का संवाद?

Digvijaya Singh Yatra: उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह ने 900 किलोमीटर…

1 hour ago