बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह.
लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 पार का नारा लेकर चुनावी प्रचार अभियान में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं. मोहनलालगंज से बीजेपी उम्मीदवार कौशल किशोर के समर्थन में डॉ. राजेश्वर सिंह संकल्प पद यात्रा निकालने जा रहे हैं. जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी शेयर की है.
डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “सरोजनीनगर की खुशहाली एवं समग्र विकास के लिए भाजपा को जिताना है, फिर से मोदी सरकार को लाना है! आइए, ‘सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा’ के साथ जुड़कर चलते हैं भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने की ओर, आपका हर कदम भारत को उन्नत व देदीप्य राष्ट्र बनाएगा!
सरोजनी नगर संकल्प पद यात्रा 6 मई को निकलेगी. ये यात्रा 14 मई तक चलेगी. जिसमें हर दिन अलग-अलग इलाकों में निकाली जाएगी. जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…