Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह 6 मई से निकालेंगे संकल्प पद यात्रा, एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

सरोजनी नगर संकल्प पद यात्रा 6 मई को निकलेगी. ये यात्रा 14 मई तक चलेगी. जिसमें हर दिन अलग-अलग इलाकों में निकाली जाएगी. जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है.

Rajeshwar Singh

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी 400 पार का नारा लेकर चुनावी प्रचार अभियान में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं. मोहनलालगंज से बीजेपी उम्मीदवार कौशल किशोर के समर्थन में डॉ. राजेश्वर सिंह संकल्प पद यात्रा निकालने जा रहे हैं. जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी शेयर की है.

संकल्प पद यात्रा निकालेंगे राजेश्वर सिंह

डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “सरोजनीनगर की खुशहाली एवं समग्र विकास के लिए भाजपा को जिताना है, फिर से मोदी सरकार को लाना है! आइए, ‘सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा’ के साथ जुड़कर चलते हैं भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने की ओर, आपका हर कदम भारत को उन्नत व देदीप्य राष्ट्र बनाएगा!

6 मई से शुरू होगी यात्रा

सरोजनी नगर संकल्प पद यात्रा 6 मई को निकलेगी. ये यात्रा 14 मई तक चलेगी. जिसमें हर दिन अलग-अलग इलाकों में निकाली जाएगी. जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital