देश

प्रोटेम स्पीकर बने बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब, लोकसभा अध्यक्ष का कराएंगे चुनाव, राष्ट्रपति मुर्मू ने की नियुक्ति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया है. जो नए सांसदों को लोकसभा की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे. इसकी जानकारी संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी.

भर्तृहरि महताब बने प्रोटेम स्पीकर

लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा. वहीं, 24 और 25 जून को नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे. किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, ”राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 95 (1) के तहत लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया है, वह इस पद पर तब तक बने रहेंगे, जब तक लोकसभा स्पीकर का चुनाव नहीं हो जाता है.”

उन्होंने आगे लिखा, ”राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 99 के तहत लोकसभा के सदस्यों सुरेश कोडिकुन्निल, टीआर. बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय को प्रोटेम स्पीकर के सहायक के तौर पर नियुक्त किया है. जिससे वो 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण को संपन्न करा सकें.”

कटक लोकसभा सीट से 6 बार से सांसद हैं

बता दें कि भर्तृहरि महताब ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से 6 बार से सांसद हैं. लोकसभा चुनाव में भाजपा के भर्तृहरि महताब ने बीजद के संत्रुप्त मिश्रा को 57,077 वोटों से हराया.

यह भी पढ़ें- “आज कश्मीर की धरती से मैं…”, पीएम मोदी बोले- योग से हमें जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित हुए थे. 9 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था. नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. लोकसभा चुनावों में एनडीए को 293 सीटों पर जीत हासिल हुई. जबकि, इंडिया गठबंधन के खाते में 234 सीट आई है. अन्य को 17 सीटें मिली हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

42 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago