देश

VIDEO: ’70 साल का होने वाला हूं, कर रहा हूं नौजवानों से जंग’- जब मंच पर ही रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह

UP News: महिला पहलवानों द्वारा यौन शोषण के आरोपों से घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में मंच पर ही भावुक हो गए. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बीजेपी सांसद आंसू पोंछ रहे हैं और इतने में ही उनका पौत्र उनकी गोद में आकर बैठ जाता है.

दरअसल उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तरबगंज के निजी विश्वविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजित किया गया था. यह कार्यक्रम कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा ही किया गया. इस मौके पर तरबगंज क्षेत्र के पढ़ने वाले सभी विद्यालयों में हाईस्कूल, इंटर और दूसरे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले टॉप 20 परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया था. कार्यक्रम चल ही रहा था कि इसी दौरान भाजपा सांसद एक नारी शक्ति के गीत पर भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसुओं की धारा बह निकली.

65 साल के आदमी लेट जाते हैं बिस्तर पर

बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी उम्र को लेकर बात करते हुए कहा, “कोई कहता है कि मैं 66 साल का हूं और कोई 67 का कहता है. मैं 65 साल का हूं. अब 65 साल के आदमी तो हमेशा बिस्तर पर लेट जाते हैं, लेकिन मैं इतनी उम्र होने के बाद भी आपके सामने हाथ जोड़कर खड़ा हूं.”

उन्होंने कहा, “अगर हम स्वस्थ नहीं रहेंगे तो आपकी सेवा कैसे कर सकते हैं. हम किताबों में पढ़ते थे कि कितनी उम्र में फला, इतनी उम्र में फला. मैं 70 पहुंचने वाला हूं और नौजवानों से जंग कर रहा हूं, 7 महीने से कर रहा हूं.”

ये भी पढ़ें- Lucknow: जनेश्वर मिश्र पार्क में बनेगा Jurassic Park, पूरा खाका तैयार, लुभाएंगे डायनासोर और किंग कांग, रियल साइज मॉडल होंगे अत्याधुनिक सेंसर से लैस

गठबंधन को लेकर कसा तंज, राहुल पर साधा निशाना

भाजपा सांसद ने गठबंधन को लेकर हमला बोला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब-जब ऐसी सरकार बनी है 2-2 प्रधानमंत्री बने हैं 3-3 प्रधानमंत्री बने हैं और 2 साल के अंदर चुनाव हुआ है. उन्होंने ‘इंडिया’ अलांयस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गठबंधन में 26 दल हैं, 2 साल के अंदर देश में 4 प्रधानमंत्री बन सकते हैं, ऐसा दिखाई पड़ रहा है. उन्होंने ममता बनर्जी को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके यहां पंचायत चुनाव में सुप्रीम कोर्ट तक टिप्पणी कर चुका है.

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि इतनी बड़ी पार्टी के नेता होने के बाद वे कोई सीरियस बयान नहीं देते हैं. मैं राहुल गांधी को सीरियस नहीं लेता. मणिपुर हिंसा को लेकर राहुल गांधी के बयान पर बृज भूषण ने कहा कि उसके पहले भी कई बयान वह दे चुके हैं. इतनी बड़ी पार्टी का नेता के नॉन-सीरियस बयान पर कोई ध्यान नहीं देता.

उन्होंने कहा, “मैं राहुल गांधी को सलाह दूंगा कम से कम हो तैयारी करके अपनी बात रखें.” साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और विपक्ष के बयान, ‘हमारे पास हर प्रकार के प्रधानमंत्री के चेहरे हैं…’ को लेकर कहा कि विपक्षियों से भारी हमारे पीएम मोदी का चेहरा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

58 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago