लाइफस्टाइल

बादाम या मूंगफली? सेहत के लिए अधिक फायदेमंद क्या है, जानिए किन लोगों को हो सकता है इससे नुकसान

Peanuts Vs Almonds For Health: अच्छी हेल्थ के लिए डाइटिंग, एक्सरसाइज़ और योग के साथ बहुत कुछ करना पड़ता है. बात जब हेल्थ की हो तो हर कोई चाहता है की उसे किसी तरह की कोई बीमारी न घेरे. वहीं, पूरी तरह से फिट और स्वस्थ्य रहने के लिए काफी लोग खाली पेट बादाम खाना पसंद करते हैं. वहीं मूंगफली को आमतौर पर शाम के स्नैक्स के रूप में पसंद किया जाता है. माना जता है कि हेल्थ के लिए बादाम और मूंगफली दोनों ही काफी ज्यादा फायदेमंद हैं, क्योंकि इन दोनों ही चीजों में बराबर के पोषक तत्व होते हैं. मूंगफली और बादाम के बीच काफी कम फर्क है. तो चलिए जान लेते हैं इन दोनों में से कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद है और कौन नहीं.

बादाम के फायदे

बादाम के गुण के कारण इसका सेवन ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए किया जा सकता है. दरअसल, बादाम का सेवन करने से लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है. यह शरीर को नुकसान पहुंचाने वाला कोलेस्ट्रोल है जो ह्रदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है.

वजन को करें कंट्रोल

वजन कम करने के उपाय के बारे में सोच रहे हैं, तो बादाम का इस्तेमाल करें.वैज्ञानिक के अनुसार,बादाम को कम कैलोरी डाइट के साथ शामिल करके वजन कम किया जा सकता है. बादाम की तकरीबन 84 ग्राम मात्रा का रोजाना सेवन करने से चयापचय सिंड्रोम संबंधी असामान्यताएं दूर हो सकती हैं, जिसमें मोटापा भी शामिल है. बता दें कि बादाम का सेवन करने वालों में 24 हफ्ते बाद वजन में कमी पाई गई है.

ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद

बादाम ब्रेन हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. बादाम में निटामिन ई और विटामिन बी6 पाया जाता है, जो मस्तिष्क के टिशू को हेल्दी रखने का काम करती हैं.

ये भी पढ़ें:भारत में 60 % लोग सिर और गर्दन के कैंसर से पीड़ित, एक्सपर्ट से जानिए लक्षण और इलाज के तरीके

मूंगफली के फायदे

मूंगफली प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत होता है जिसमें भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतो को हेल्दी रखने में भी काफी मदद करता है.

हार्ट को रखे हेल्दी

आप इसे अपने हार्ट को हेल्‍दी रखने के लिए भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट और पोटैशियम हेल्‍दी हार्ट के लिए जरूरी होता है.

कौन है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद

अगर बादाम और मूंगफली में दोनों की तुलना की जाए तो मूंगफली में अधिक प्रोटिन पाया जाता है जबकि बादाम में अधिक विटामिन ई और मोनोआनसैचुरेटेड फैट होते हैं. बादाम की तुलना में मूंगफली से होने वाली एलर्जी अधिक परेशान करने वाली होती है, जबकि बादाम से कम ही एलर्जी की शिकायत देखने को मिलती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

36 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

40 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

50 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago