दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
यूपी में किसका पलड़ा भारी
Lok Sabha Elections: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियां बनाने में लगी हुई हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश पर सभी अपनी नजर टिकाए बैठे हैं, क्योंकि यूपी में ही सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें हैं. उत्तर प्रदेश का चुनाव हमेशा से दिलचस्प होता रहा है. वहीं इस बार भी ऐसा ही होता दिखा रहा है. ऐसे में सभी चैनल्स की तरफ से सर्वे करना शुरू कर दिया गया है. सर्वे में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हो गए तो किसको कितनी सीटें सकती हैं.
इस कड़ी में उत्तर प्रदेश को लेकर भी एक सर्वे की किया गया और जनता का मूड जानने की कोशिश की गयी कि अगर आज चुनाव होता है तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी. यह सर्वे IndiaTV-CNX की तरफ से किया गया है.
इंडिया टीवी-सीएनएक्स (IndiaTV-CNX) के सर्वे के मुताबिक, इस बार भी यूपी की सीटों पर बीजेपी का दबदबा रहने वाला है. बीजेपी को इस बार 70 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं मुख्य विपक्षी दल सपा को मात्र सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा 2 सीट कांग्रेस को, 2 सीट अपना दल को, 1 सीट सुभासपा को और 1 सीट RLD को मिलने का अनुमान है. बता दें कि यह सिर्फ इंडिया टीवी और सीएनएक्स के ओपिनियल पोल का अनुमान है. इस तरह कई चैनल्स अपना-अपना सर्वे करते हैं.
अगर इसी सर्वे की बात जाए तो बीजेपी को पहले से भी ज्यादा फायदा हो रहा है. पार्टी की पहले 2019 के चुनाव में 62 सीटें आई थीं. वहीं अब 70 पहुंचने का अनुमान है. साल 2014 के चुनाव में बीजेपी को 71 सीटें मिली थीं. ऐसे में आज चुनाव हुए तो 2014 के इतिहास को बीजेपी दोहरा सकती है.
इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने पूरे देश को लेकर भी एक सर्वे किया है कि अगर आज चुनाव होता है तो किस गठबंधन को ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. इस सर्वे के मुताबिक, अगर लोकसभा के चुनाव आज हुए तो 543 में से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) को 318, जबकि हाल ही में कांग्रेस सहित कई दलों से बनी ‘इंडिया’ गठबंधन को 175 और अन्य को 50 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है.
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…