BJP सांसद जगदंबिका पाल
बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराएगा. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जगदंबिका पाल ने चुनाव आयोग के इस कदम की तारीफ करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष हार के डर से पहले ईवीएम और अब एसआईआर पर सवाल उठा रहा है.
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि,
“एक निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक पारदर्शी मतदाता सूची हो, जिसके लिए चुनाव आयोग सत्यापन कराता है. जो 18 साल के हो गए हैं, अगर वह मतदाता नहीं हैं तो उन्हें मतदाता बनाने के लिए सूची में नाम जोड़ा जाता है. किसी की मृत्यु हो जाती है तो उनका नाम सूची से काटा जाता है. अगर कोई रोहिंग्या, बांग्लादेशी या नेपाली है और अवैध रूप से मतदाता बन गया है, तो उसका नाम हटाया जाता है. बिहार और बंगाल में बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासियों को आधार कार्ड मिल गए हैं. उनका पहचान पत्र बनवा दिया गया है और वो मतदाता बन गए हैं.”
इस दौरान उन्होंने कहा ये भी कहा कि सिर्फ भारत के ही नागरिक को वोट देने का अधिकार है. बंगाल हो या बिहार हो, निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए चुनाव आयोग का दायित्व है कि वो मतदाता सूची से अवैध लोगों के नाम हटाए और वे ऐसा कर रहे हैं. लेकिन, एसआईआर को लेकर विपक्ष लोकसभा नहीं चलने दे रहा है. अगर किसी का नाम कटा है तो वो चुनाव आयोग को आपत्ति दे सकता है, चाहे वो किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय का हो.
वहीं भाजपा सांसद ने विपक्ष पर हमा बोलते हुए कहा कि,
“विपक्ष एसआईआर (SIR) को लेकर सदन नहीं चलने दे रहा है और लोगों को गुमराह करने में लगा हुआ है. विशेष रूप से अवैध बांग्लादेशी जो मतदाता बन गए हैं, विपक्ष उन्हें बनाए रखना चाहता है. विपक्ष को पता है कि वे चुनाव हारने वाले हैं, इसलिए हार का बहाना बना रहे हैं. पहले वो ईवीएम को जिम्मेदार ठहराते थे और अब मतदाता सूची को.”
इसे भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने पति की पैतृक संपत्ति की नीलामी पर लगाई रोक, गुजारा भत्ता विवाद में बड़ा फैसला
सुवेंधु अधिकारी पर क्या बोले बीजेपी सांसद?
पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) पर हुए हमले की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि,
“उनके काफिले पर हमला करना, जबकि उन्हें भारत सरकार की तरफ से सुरक्षा प्रदान की गई है, राज्य प्रायोजित हिंसा है. इसमें राज्य की ममता सरकार शामिल है.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…