लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने पति की पैतृक संपत्ति की नीलामी पर लगाई रोक, गुजारा भत्ता विवाद में बड़ा फैसला

Legal News: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मजिस्ट्रेट की अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए पारिवारिक संपत्ति में से पति के हिस्से की नीलामी का निर्देश दिया गया था.

पति ने सीपीसी की धारा 60(1)(सीसीसी) के उल्लंघन का हवाला देते हुए कहा था कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में रहने का अधिकार है. किसी व्यक्ति के पास मौजूद एकमात्र घर का निष्पादन नहीं किया जा सकता है.  कोर्ट ने उसे एक महत्वपूर्ण कानूनी मुद्दा बताया और मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगा दी.

कोर्ट ने यह रोक 28 अगस्त तक के लिए लगाई है. तब तक नीलामी नही होगी. पत्नी ने 26 अप्रैल 2017 और 20 अगस्त 2020 को गुजारा भत्ता लेने का आदेश प्राप्त किए थे. भगतान न होने पर उसने मजिस्ट्रेट की अदालत का रुख किया था. मजिस्ट्रेट ने फिर पैतृक संपत्ति में से पति के हिस्से को कुर्की व बेचने का आदेश दिया था.

पति के भाई ने उस आदेश को चुनौती देते हुए कहा था कि वह भी उस संपत्ति का मालिक है और यह उसका प्राथमिक निवास स्थान है. उसने उक्त धारा का हवाला देते हुए कहा था कि किसी कर्जदार का मुख्य आवासीय संपत्ति को बेचा नही जा सकता है.

कोर्ट ने कहा कि अगर समझौते की सत्यता पर विचार किए बिना संपत्ति का एक चौथाई हिस्से को बेचने की अनुमति दी जाती है, तो याचिककर्ताओ को अपूरणीय क्षति हो सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम समेत 4 शहरों में ED की छापेमारी, 260 करोड़ के ग्लोबल साइबर फ्रॉड का खुलासा

-भारत एक्सप्रेस 

 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

क्या केवल भक्ति के दम पर हिट हुई ‘हनुमान अंश’? जानिए सफलता की वो 4 वजहें जो कोई नहीं बता रहा

Hanuman Ansh Movie Success: ‘हनुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन, बुंदेली संगीत…

36 minutes ago

क्या दिल्ली में भी बंद रहेंगे बैंक? सिक्किम से लेकर अपने शहर तक का अनंत चतुर्दशी बैंक अपडेट देखें

Bank Holiday: 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर क्या आपके शहर में बैंक बंद हैं?…

1 hour ago

Rain Alert: 25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

Weather Rain Alert: बंगाल की खाड़ी के डीप डिप्रेशन के प्रभाव से 25 से 27…

1 hour ago

Anant Chaturdashi 2026: आज बप्पा की विदाई, जानें विसर्जन का सही समय, राहुकाल और विष्णु पूजा विधि

Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी पर जानें गणपति विसर्जन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, भगवान…

2 hours ago

UN में नहीं थमा नेतन्याहू का गुस्सा, भाषण के बीच बोले- जो कायर हैं, वो हॉल से बाहर चले जाएं

Netanyahu UN Speech: UN में नेतन्याहू के भाषण से पहले कई देशों के डिप्लोमेट्स ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR में VVIPs की जांच पूरी, आडवाणी-जयशंकर समेत किसी का नहीं कटेगा नाम

Delhi SIR के तहत नोटिस पाने वाले आडवाणी, एस जयशंकर, अरविंद केजरीवाल और अन्य प्रमुख…

2 hours ago