देश

कावड़ से कर्तव्य यात्रा तक: पैरों में छाले, फिर भी नहीं रुके मनोज तिवारी, संसद पहुंचा जनता का सेवक

आस्था और कर्तव्य की राह पर चलने वालों के लिए कोई चुनौती बड़ी नहीं होती. इस बात को हाल ही में भाजपा सांसद मनोज तिवारी (BJP MP Manoj Tiwari) ने अपनी कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra) से साबित कर दिखाया है. पैदल यात्रा में उनके पैरों में छाले पड़ गए थे, लेकिन बाबा वैद्यनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था और अपने संसदीय दायित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें रुकने नहीं दिया. एक तरफ सुल्तानगंज से देवघर तक का सफर उन्होंने एक सच्चे भक्त की तरह पूरा किया. वहीं दूसरी और यात्रा पूरी होते ही वह जनता की ड्यूटी करने के लिए संसद पहुंच गए.

धर्म और कर्म साथ-साथ

पैरों में दर्द के बावजूद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) 4 अगस्त को संसद पहुंचे. संसद से ट्रायसाइकिल का सहारा लेकर बाहर आना और फिर अपने दम पर सीढ़ियां उतरना यह दर्शाता है कि वे एक ऐसे नेता हैं जो धर्म और कर्म, दोनों को एक ही श्रद्धाभाव से निभाते हैं. यह सिर्फ एक यात्रा नहीं थी, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें संसद तक लाने का उनका अटूट संकल्प था.

बैद्यनाथ धाम में जल अर्पित किया

मनोज तिवारी ने सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम तक की पैदल यात्रा की है. उनकी यात्रा में कुछ दूरी के लिए गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे भी इस यात्रा में शामिल हुए और करीब 15 किलोमीटर पैदल चले. मनोज तिवारी ने 31 जुलाई को सुल्तानगंज में गंगा जल उठाकर अपनी कांवर यात्रा शुरू की थी. उसके बाद वह बाबा धाम में पहुंचे और जलाभिषेक किया. इस दौरान उनके साथ ही बाबा के कई भक्तों ने भी जल अभिषेक किया.

30 साल बाद हुई यात्रा

भाजपा सांसद (Manoj Tiwari) ने कहा कि 30 साल पहले वे नियमित रूप से कांवर उठाकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आया करते थे. उन्होंने घोषणा की कि वे श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित करने के लिए संसद में आवाज उठाएंगे और इस दिशा में स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे के साथ मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे.

यात्रा में भी जनता को जाना

मनोज तिवारी ने कहा कि कांवरियों की समस्याओं को समझने के लिए स्वयं कांवर उठाकर यात्रा करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि कांवरियों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने का भी अवसर देती है. बाबा धाम में जलाभिषेक के बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवा भाव निरंतर बढ़ता रहे और यह भाव जन-जन तक पहुंचे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस पर लगेगा लगाम, विधानसभा में पेश हुआ नया बिल, यहां समझे नियम

कुल मिलाकर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की यह कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं थी. यह यात्रा आस्था, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का एक उदाहरण थी. पैरों में छाले होने के बावजूद उनका संसद पहुचना यह दिखाता है कि एक जन प्रतिनिधि के रूप में वह अपने दायित्वों को कितनी गंभीरता से लेते हैं. इस यात्रा के दौरान उन्होंने न सिर्फ अपनी पुरानी परंपरा को निभाया बल्कि लाखों कांवरियों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा भी है. मनोज तिवारी का यह कदम यह साबित करता है कि सच्ची भक्ति और सच्ची सेवा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

19 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

28 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

39 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

47 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

59 minutes ago