देश

‘पार्टी से ऊपर है देश, शशि थरूर का स्वागत करते हैं…’, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल (Praveen Khandelwal) ने शशि थरूर के बयान का किया समर्थन

Praveen Khandelwal : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि ‘राष्ट्र पहले आता है और पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम हैं.’ शशि थरूर के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि देश हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और शशि थरूर ने भी यही बात कही है.

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल (Praveen Khandelwal) ने रविवार को कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमेशा से कहती रही है कि व्यक्ति पार्टी के बाद आता है और पार्टी राष्ट्र के बाद आती है. राष्ट्र हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. शशि थरूर ने भी यही विचार व्यक्त किए हैं और मैं उनके बयान का स्वागत करता हूं. जब राष्ट्रीय मुद्दों की बात आती है, तो राजनीतिक मतभेदों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. पहले देश जरूरी है और उसके बाद राजनीति.”

मानसून सत्र में कई विधायी काम होंगे पूरे- Praveen Khandelwal

संसद के मानसून सत्र को लेकर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा,

“मानसून सत्र में कई विधायी काम पूरे होने हैं, जिनमें लगभग आठ विधेयकों को पारित कराने के साथ-साथ कई अन्य कार्य भी शामिल हैं. मुझे उम्मीद है कि विपक्ष सत्र के दौरान रचनात्मक भूमिका निभाएगा. सदन का उद्देश्य चर्चा कराना है और हर मुद्दे पर सार्थक बहस होनी चाहिए. अगर विपक्ष सकारात्मक सोच के साथ आए, तो मेरा मानना है कि हम सब मिलकर संसद के माध्यम से जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर सकते हैं.”

अवैध निर्माण किसी भी हालत में नहीं किया जा सकता स्वीकार

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने चांदनी चौक में अवैध निर्माण वाली संपत्तियों को सील करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा,

“अवैध निर्माण किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता. दिल्ली नगर निगम के कानूनों में किसी भी अवैध निर्माण को रोकने के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं. इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियां और आदेश बेहद महत्वपूर्ण हैं और इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाना चाहिए. न्यायालय द्वारा निर्देशित सभी एजेंसियों को उन निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए. हालांकि, यह निर्धारित करना जरूरी है कि क्या वैध है और क्या अवैध निर्माण. बेहतर होगा कि नगर निगम सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल करके कोर्ट से इस बात को स्पष्ट कराए कि वैध और अवैध निर्माण क्या है.”

ये भी पढ़ें- Balochistan News: आतंकी संगठनों के निशाने पर अब बलूचों की जमीन! बलूचिस्तान में पैर जमाने की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम के तरीकों पर बात करते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “भारत एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है. भारत अपनी नीतियां खुद तय करता है. हमारा नेतृत्व समझता है कि भारत के पक्ष में क्या है और क्या नहीं. हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में निर्णय लेने की क्षमता के साथ-साथ उन निर्णयों के पीछे लोगों को एकजुट करने की क्षमता भी है. इसलिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हावी होना किसी के लिए भी संभव नहीं है.”

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

39 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

41 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago