देश

बीजेपी सांसद रवि किशन हुए ठगी के शिकार, मुंबई के व्यवसायी के खिलाफ केस दर्ज

गोरखपुर – भोजपुरी सुपरस्टार और यूपी के गोरखपुर से सांसद रवि किशन से जुड़ा एक मामला सामने आया है. एक्टर ने मुंबई के एक व्यापारी के खिलाफ 3.25 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है. इस मामले की लिखित शिकायत कैंट थाने में दर्ज कराई गई है. कैंट थाना पुलिस ने व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अभिनेता और सहअभिनेता के साथ साथ राजनेता रवि किशन से कथित तौर पर 3.25 करोड़ रुपये ठगी हो गई है, इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी है. गोरखपुर सदर से सांसद और फिल्म अभिनेता किशन ने गोरखपुर छावनी थाने में एक बिल्डर के खिलाफ 3.25 करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने कहा है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अभिनेता के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि रविकिशन को मुंबई के एक व्यवसायी ने कथित रूप से ठगा था. सांसद ने 2012 में आरोपी जैन जितेंद्र रमेश को रकम दी थी. हालांकि, जब रवि किशन ने अपने पैसे वापस मांगे तो बिल्डर ने उन्हें 34 लाख रुपये के 12 चेक दिए, जिनमें से कुछ बाद में बाउंस हो गए. रमेश को रकम वापस करने के लिए मनाने में विफल रहने के बाद किशन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

42 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

46 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago