देश

गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, PFI को 5 साल के लिए किया बैन

नई दिल्ली-  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर बड़ा एक्शन लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 5 सालों के लिए बैन कर दिया है. PFI  के ऊपर आतंकी  गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. पिछले एक हफ्ते से एनआईए लगातार पीएफाई के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. मंगलवार को भी एनआईए ने राजधानी दिल्ली समेत 8 राज्यों में छापेमारी की थी. इस छापेमारी में  100 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.

PFI पर क्या कहा केंद्र सरकार ने

केंद्र सरकार ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि वैश्विक आतंकी संगठनों के साथ संबंध और कई आतंकी मामलों में शामिल होने के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है. सू्त्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने पीएफआई को 5 साल के लिए प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया है. इतना ही नहीं गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने पीएफआई के अलावा उसके 8 सहयोगी संगठनों पर भी कार्रवाई की  है.

बैन पर बीजेपी ने किया स्वागत

पीएफआई को लगातार बैन करने की मांग उठ रही थी. आखिरकार सरकार ने इसे 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. केंद्र सरकार के मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएफआई पर बैन लगाने के गृह मंत्रालय की अधिसूचना की कॉपी को शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा, “बाय बाय पीएफआई”

बता दें 22 सितंबर और 27 सितंबर को एनआईए, ईडी और कई राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर लगातार पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इस छापेमारी की कार्रवाई में पुलिस ने पहले 106 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था. उसके बाद मंगलवार को छापेमारी करने के दौरान एनआईए ने 247 लोगों को हिरासत में लिया था. हिरासत में लिए गए इन लोगो से लगातार पूछताछ की जा रही है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

7 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

11 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

37 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

40 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago