Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

fraud

बढ़ते डिजिटल दौर में साइबर ठग असली जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट बनाकर लोगों का पर्सनल डेटा और बैंक बैलेंस उड़ा रहे हैं. इस ऑनलाइन धोखाधड़ी से जनता को बचाने के लिए PIB फैक्ट चेक ने कुछ बेहद आसान और असरदार तरीके साझा किए हैं, जिससे फर्जी वेबसाइट की तुरंत पहचान की जा सकती है.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने भारत में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान की है. इनमें सबसे ज्यादा दिल्ली में मिली हैं. UGC ने छात्रों को चेतावनी दी है कि इनमें दी जाने वाली डिग्री मान्य नहीं होती और एडमिशन से पहले संस्थान की मान्यता जरूर जांचें.

फ्रांस की इमैनुएल मैक्रों सरकार सच बोलने के अभियान को बढ़ावा देने को लेकर अपने देश में नए मंत्रालय का गठन कर सकती है. इसको लेकर नाम भी सामने आ गया है इसका नाम ट्रूथ मिनिस्ट्री यानी कि सत्य मंत्रालय हो सकता है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसके संकेत देते हुए अपने एक भाषण में कहा कि हमारे देश में ये पता होना चाहिए कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? इसको लेकर मैक्रों का कहना है कि इस दौर में सच और झूठ को पहचानना कठिन हो गया है.

पूरा मामला 1 मई 2024 का है. डॉक्टर सौम्या को एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें सामने वाले ने खुद को कस्टम अफसर बताते हुए कहा कि उनके नाम पर भेजे गए पार्सल में नकली पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और 140 ग्राम एमडीएमए मिला है.

रायबरेली में एक बुज़ुर्ग महिला द्वारा नकली सोने की ईंट की अफवाह फैलाने से शुरू हुई साजिश में 12 टप्पेबाज़ों की गिरफ्तारी हुई. पुलिस जांच में पूरी घटना का खुलासा हुआ, जिसमें सोने की ईंट नकली निकली.

CBIC ने करदाताओं को फर्जी समन के खिलाफ सावधान किया. CBIC ने कहा है कि धोखेबाज लोग DGGI और CGST कार्यालयों के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी समन जारी कर रहे है

CBI मामलों के लिए विशेष अदालत ने स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र के पूर्व अधिकारी को धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में 7 साल की सजा सुनाई है.

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी एसएलपी मामले में सीबीआई जांच का आदेश देते हुए आठ वकीलों और दो अन्य पर आपराधिक साजिश, जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की याचिका पर कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बार का अधिकार क्षेत्र इस मामले में सीमित है.

सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश ने 30 दिसंबर 2024 को तेलगी फर्जी स्टांप घोटाले में 5 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 3 साल के कारावास और 2.5 लाख रुपये के कुल जुर्माने की सजा सुनाई.

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत सनी लियोनी को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि मिल रही थी. यह मामला जितना अजीब है, सच्चाई उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली है.