देश

UP Excise Policy: “करोड़ों परिवार उजाड़ने वाली शराब…” योगी सरकार के इस फैसले के खिलाफ उतरे BJP सांसद वरुण गांधी, बोला हमला

UP Excise Policy: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) एक बार फिर से अपनी ही सरकार के खिलाफ उतर गए हैं और योगी सरकार के एक फैसले का जमकर विरोध किया है. दरअसल यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड शराब बेचने की अनुमति देने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि अब रामराज्य में सरकार के पास राजस्व बढ़ाने का विकल्प नहीं है. बता दें कि इस मामले में इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी योगी सरकार को खरी-खोटी सुना चुके हैं. ऐसे में अब वरुण गांधी की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद माना जा रहा है कि इसे विपक्षी दल भुनाने की कोशिश कर सकते हैं.

वरुण ने कही ये बात

बता दें कि योगी सरकार के फैसले के खिलाफ वरुण गांधी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, करोड़ों परिवार उजाड़ने वाली शराब का ‘राजस्व वृद्धि’ के लिए प्रचार किया जाना दुखद है. शराब का नकारात्मक असर शराबी से अधिक उनके परिवार पर पड़ता है, महिलाओं व बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. क्या ‘रामराज्य’ में सरकार के पास राजस्व बढ़ाने के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं है?’

 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: “हम हर बार खूब मेहनत करते हैं, लेकिन…”, विधानसभा चुनाव में मिली हार पर सचिन पायलट ने दिया बयान

अखिलेश ने कही थी ये बात

मालूम हो कि योगी सरकार के शराब को लेकर किए गए इस फैसले पर विपक्षी दल लगातार हमला बोल रहे हैं. इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि, क्या अब भाजपा सरकार के पास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बनाने के लिए यही रास्ता बचा है. इसी के साथ अखिलेश ने ये भी कहा था कि इसका मतलब तो यही हुआ कि प्रदेश में लाखों-करोड़ों के निवेश का जो दावा किया गया, वो झूठा है. बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “प्रिय प्रदेशवासियों, उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के पास एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए क्या यही एक रास्ता बचा है कि शराब रेलवे, मेट्रो स्टेशन व क्रूज पर बेची जाए. इसका मतलब ये हुआ कि लाखों-करोड़ों के निवेश के जो भी दावे किए गए थे, वो सब झूठे साबित हुए हैं, तभी तो सरकार ऐसे अनैतिक रास्तों को अपना रही है.” इसी पोस्ट में आगे उन्होंने कहा था कि आज शराब बिक रही है कल को दूसरे और भी मादक पदार्थ सार्वजनिक जगहों पर बेचे जाएंगे.’ इसी के साथ भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि ‘अगर भाजपाई समझते हैं कि शराबखोरी इतनी ही अच्छी है तो अपने कार्यालयों से बेचें, सार्वजनिक स्थलों को अराजकता और अपराध का केंद्र न बनाएं. सरकार ऐसे फैसलों से घर-परिवार को बर्बाद न करे. महिलाएं और बच्चे जानते हैं कि शराब किस प्रकार घरेलू हिंसा से लेकर सार्वजनिक हिंसा का कारण बनती है और युवाओं के लिए घातक साबित होती है. इस फैसले के विरोध में प्रदेश की महिलाएं, परिवारवाले और युवा, भाजपा को हटाने का फैसला करेंगे. शराब और अपराध का गहरा संबंध होता है. ये भाजपा राज में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के जीरो हो जाने का एक और उदाहरण बनेगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

16 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

28 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

54 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago