देश

Ayodhya Ram Mandir: जा रहे हैं रामलला के दर्शन करने, नहीं होगी कोई मुश्किल…दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों से सीधे अयोध्या पहुंचाएगी ट्रेन, इस दिन से शुरू होगा संचालन

Train to Ayodhya: भगवान राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है. भव्य राम मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इस मौके पर न केवल अयोध्या बल्कि पूरा देश उत्सव मनाने के लिए तैयार हो रहा है. घर-घर दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई है तो वहीं रामलला के दर्शन में किसी को भी असुविधा न हो, इसलिए देश के बड़े हिस्सों से सीधे ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, भव्य मंदिर के उद्घाटन के लिए रेलवे द्वारा विशेष रूप से 100 से अधिक ट्रेनों का संचालन होने जा रहा है. इसमें दिल्ली, मुंबई, चैन्नई, बैंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ सहित अन्य शहरों से विशेष ट्रेनें अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी.

खबरों के मुताबिक, ग्वालियर से अभी अयोध्या के लिए सिर्फ एक साप्ताहिक ट्रेन का ही संचालन किया जाता है. जबकि यहां से भी बड़ी संख्या में राम भक्त अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अयोध्या के लिए ग्वालियर से भी विशेष ट्रेन चलाई जा सकती है. इसी तरह रेलवे देश के अलग-अलग हिस्सों से अयोध्या तक सीधे ट्रेन संचालित करने की योजना बना रहा है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, रेलवे इन ट्रेनों का संचालन 19 जनवरी 2024 से शुरू करने जा रहा है. ताकि राम भक्तों को अयोध्या पहुंचने में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. नवनिर्मित राम मंदिर उद्घाटन से पहले 100 दिनों के दौरान राम भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने देश के अलग-अलग हिस्सों से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी हलचल, एक ही मंच पर नजर आ सकते हैं सीएम योगी और जयंत चौधरी

23 जनवरी से आम लोगों के लिए खुल जाएगा मंदिर

बता दें कि 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर के गर्भ गृह में हो जाएगी और फिर इसी के बाद यानी 23 जनवरी 2024 से मंदिर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. खबरों के मुताबिक, अयोध्या तक चलाई जाने वाली ट्रेनों को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ और जम्मू समेत कई प्रमुख शहरों से सीधे जोड़ा जाएगा. ताकि राम भक्त सीधे मंदिर तक सफर कर सकें, उनको बीच में किसी तरह से दूसरी ट्रेन या अन्य कोई साधन बदलना न पड़े. माना जा रहा है कि मंदिर उद्घाटन से पहले से ही अयोध्या के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ने वाला है, इसलिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. तो वहीं ग्वालियर से भी अयोध्या के लिए सीधे स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है. बता दें कि अभी ग्वालियर से अयोध्या जाने के लिए सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस चलती है, जो सप्ताह में सिर्फ एक दिन के लिए ही संचालित होती है.

खत्म होगा 500 साल का इंतजार

बता दें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने के साथ ही रामलला अपने भव्य महल में विराजमान हो जाएंगे. इसी के साथ ही 500 साल का इंतजार भी खत्म हो जाएगा. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही देश भर के तमाम वीवीआईपी व साधू-संत मौजूद रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

5 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

7 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

24 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

36 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago