देश

UP News: पिता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ भाजपा सांसद वरुण गांधी ने दर्ज कराया मानहानि केस

UP News: जहां एक ओर यूपी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है. वहीं एक बार फिर भाजपा के फायर ब्रांड नेता वरुण गांधी चर्चा में हैं. इस बार वह अपने किसी बयान नहीं बल्कि मानहानि के एक मुकदमे को लेकर सुर्खियों में हैं. भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में उस शख्स पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसने उनके दिवंगत पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी. शनिवार को दोपहर में वह पीलीभीत पहुंचे और खुद ही जिला न्यायालय व एसीजेएम सेकेंड के कोर्ट में मानहानि का परिवाद दर्ज करवाया है.

बता दें कि पीलीभीत से भाजपा के फायर ब्रांड नेता वरुण गांधी हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. कभी वह अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलने की वजह से विपक्षियों के प्यारे हो जाते हैं, कभी वह विपक्षियों को ही मुंहतोड़ जवाब देने के मामले में सुर्खियां बटोरते रहते हैं. फिलहाल वह चर्चा में आए हैं एक मुकदमे को लेकर.

सूत्रों के मुताबिक अपने दिवंगत पिता संजय गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स के विरुद्ध उन्होंने शनिवार को मानहानि का मामला दर्ज करवाया है. वरुण गांधी स्वयं जिला न्यायालय पहुंचे और एसीजेएम सेकेंड कोर्ट में मानहानि का परिवाद दर्ज करवाया. उनके वकील धीरेंद्र मिश्र भी उनके साथ थे. धीरेंद्र ने मीडिया को बताया कि बनारस के रहने वाले विवेक पांडे ने ट्वीटर पर सांसद के स्व. पिता संजय गांधी पर अभद्र टिप्पणी की थी, जो कि अशोभनीय थी. वहीं इस मामले में पूछने पर वरुण गांधी ने सिर्फ इतना ही कहा कि मामला कोर्ट में है, इसलिए कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें- Kanpur News: अशोक मसाले के मालिक की कार से कुचलकर गार्ड की मौत, बंगले के अंदर हुई घटना, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

खुद ही पहुंचे थे कोर्ट

जानकारी सामने आई है कि विवेक पांडे बनारस का रहने वाला है. कुछ दिन पहले उसने अपने टि्वटर हैंडल पर सांसद वरुण गांधी के पिता संजय गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इसी के बाद यह जानकारी वरुण गांधी को मिली. इस पर शनिवार को कोर्ट पहुंचकर उन्होंने विवेक पांडे नाम के व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया है. वरुण गांधी ने मीडिया से कहा, “यह गोपनीय कोर्ट का मामला है इसको लेकर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. मेरे वकील ने जो फाइलिंग की है, वो आपको बता देंगे. ”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

12 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

13 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

38 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

49 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

1 hour ago