अतीक अहमद (फोटो सोर्स- PTI)
Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद पर अब एसटीएफ व यूपी पुलिस के बाद एटीएस का भी शिकंजा कसने की तैयारी में है. अतीक के पाकिस्तान से भी कनेक्शन होने की बात सामने आई है. शुक्रवार को एटीएस ने उससे उसके पाकिस्तान के आतंकी संगठनों और आईएसआई से संबंधों को लेकर घंटों पूछताछ की. इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग अतीक के खिलाफ मिले हैं जो कहीं न कहीं उसके पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका जताते हैं. फिलहाल एटीएस अभी इस मामले में और साक्ष्य जुटा रही है. एटीएस टीम अतीक के पाकिस्तान से हथियार खरीदने को लेकर जांच कर रही है.
सूत्रों के मुताबिक, अतीक के विरुद्ध एटीएस यूएपीए के तहत जल्द केस दर्ज कर सकती है. वहीं एटीएस अब उस ओर काम कर रही है, जिसमें अतीक ने पाकिस्तान से हथियार मंगाने की बात को स्वीकार किया था. इसके तहत एटीएस पाकिस्तान से मंगाए गए कुछ असलहों की बरामदगी का प्रयास कर रही है. उमेश पाल की हत्या के मुकदमे के विवेचक को दिए बयान में अतीक अहमद ने उसके संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई व आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से होने की बात स्वीकार की थी. इसी के बाद से एटीएस के साथ ही भारत की खुफिया एजेंसी भी सतर्क हो गई है.
ये भी पढ़ें- Video Viral: महिला ने सिपाही पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ के सामने पकड़े कान, मांगी माफी
एटीएस के हाथ ये भी सुराग लगा है कि अतीक के भाई अशरफ ने ही शूटरों का बंदोबस्त किया था. हालांकि जानकारी सामने आ रही है कि पूछताछ में अतीक ने खुद ही इसकी जानकारी दी है. उसके ही कहने पर जेल में बैठे अशरफ ने शूटरों का इंतजाम किया था. गुलाम, गुड्डू सहित अन्य लोगों से अशरफ की बरेली जेल में मुलाकात हुई थी. वहीं अतीक के बयान के बाद अधिकारियों ने अशरफ से जब इस बात की पूछताछ शुरू की तो वह गुमराह करने लगा, सख्ती से पूछताछ के बाद उसने कई जानकारी दी और हत्याकांड में जेल में बैठकर साजिश रचने की बात पर भी मुहर लगाई. हालांकि कई मौकों पर पुलिस कभी अतीक व अशरफ को अलग-अलग करके तो कभी एक साथ बिठाकर भी सवाल करती रही.
सूत्रों की मानें तो एसटीएफ को पुख्ता जानकारी मिली है कि लखनऊ के एक बिल्डर मुस्लिम खान ने शाइस्ता को 80 लाख रुपये पहुंचाए थे. तो वहीं पहले भी जांच के दौरान ये बात सामने आई थी कि उमेश पाल की हत्या के लिए अतीक का बेटा असद लखनऊ से एक बिल्डर की फॉर्च्युनर गाड़ी से ही प्रयागराज गया था. बता दें कि 24 फरवरी को उमेश पाल की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी. उमेश बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह थे.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…