Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, SIR प्रक्रिया के बाद तस्वीर साफ

Bihar News: निर्वाचन आयोग आज यानी 30 सितंबर को SIR प्रक्रिया के तहत तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा.

SIR; Bihar News: आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

Bihar News: निर्वाचन आयोग आज यानी 30 सितंबर को SIR प्रक्रिया के तहत तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा. बीते तीन महीने से चल रही इस प्रक्रिया के बाद अब राज्य में कितने मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए और कितने नए जुड़े, इसकी पूरी तस्वीर सामने आएगी.

कितने नाम हटाए गए थे?

ड्राफ्ट सूची में करीब 65 लाख लोगों के नाम हटाए गए थे, जिससे राज्य में हलचल मच गई थी. हालांकि आयोग ने लोगों को मौका दिया था कि अगर किसी का नाम गलत तरीके से हटाया गया है तो वह जरूरी दस्तावेज देकर अपना नाम फिर से जुड़वा सकता है. माना जा रहा है कि आज जारी होने वाली अंतिम सूची में करीब 15 लाख नए मतदाता शामिल होंगे. इससे कुल मतदाता संख्या 7.24 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि SIR से पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था.

सुप्रीम कोर्ट में मामला अभी लंबित

SIR प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला अभी लंबित है. कोर्ट ने दो अहम अंतरिम आदेश पहला- ड्राफ्ट सूची से हटाए गए 65 लाख लोगों की सूची सार्वजनिक करने का और दूसरा- आधार को पहचान दस्तावेज के रूप में 12वें विकल्प के तौर पर शामिल करने की अनुमति देने का दिए हैं.

विपक्ष की मांग

विपक्ष लगातार इस प्रक्रिया का विरोध करता रहा है और इसे बंद करने की मांग करता रहा है. दरअसल, यह संशोधन प्रक्रिया 22 साल बाद की गई थी और इसकी ड्राफ्ट सूची एक अगस्त को जारी हुई थी. सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्या कांत और जॉयमल्या बागची ने साफ कहा था कि अगर उन्हें कोई गलती मिलती है तो वे प्रकाशित सूची को रद्द करने में संकोच नहीं करेंगे.

इसे भी पढ़ें-BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से दिल्ली और भाजपा में शोक की लहर

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है ऐसे में यह सूची आगामी चुनावों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. अब सबकी नजरें 7 अक्टूबर की सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read